बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 16 मिनट पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 16 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 11 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 11 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 11 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 11 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 11 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 12 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 12 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 12 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 13 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 13 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 13 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 13 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 13 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 14 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
राष्ट्रीय

EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत

EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत

नई दिल्ली

नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF का पैसा निकालना जल्द ही पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है। इसके जरिए कर्मचारी BHIM ऐप की मदद से अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं, वे यह भी देख पाएंगे कि उनके खाते में कितना पैसा निकालने के लिए उपलब्ध है और कितना पैसा रिटायरमेंट के लिए खाते में रखना जरूरी है।

फाइनल स्टेज में तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। इसके लिए जरूरी ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। ट्रायल के दौरान जो तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं, उन्हें भी ठीक कर लिया गया है। अब इस सुविधा को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए कर्मचारी का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और UPI अकाउंट आपस में लिंक रहेगा। साथ ही बैंक खाता EPFO में वेरिफाइड और लिंक होना जरूरी होगा। यानी जिन कर्मचारियों की बैंक और KYC डिटेल सही होंगी, वे इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कितना पैसा निकाल पाएंगे?
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में कर्मचारी अपने EPF बैलेंस का 75 फीसदी तक पैसा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। हालांकि, EPFO की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक लिमिट घोषित नहीं की गई है। बता दें कि 19 नवंबर को EPFO की बोर्ड बैठक में PF खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस को 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो कर्मचारियों के लिए निकालने योग्य रकम 75 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी तक हो सकती है। हालांकि, फाइनल नियमों का इंतजार करना होगा।

PF निकालने के नियम भी आसान
EPFO ने पार्शियल PF निकासी के नियमों को भी आसान बनाया है। पहले अलग-अलग जरूरतों के लिए 13 तरह के प्रावधान थे, जिन्हें अब तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है-

जरूरी जरूरतें: बीमारी, इलाज और शिक्षा जैसे खर्च।

घर से जुड़ी जरूरतें: मकान खरीदने या बनाने के लिए।

स्पेशल सर्कमस्टेंसेज: शादी और अन्य जरूरतें।

अब कर्मचारी बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार PF निकाल सकते हैं। पहले दोनों मामलों में सिर्फ 3 बार निकासी की अनुमति थी। इसके अलावा, न्यूनतम नौकरी की अवधि 12 महीने तय की गई है। पात्र एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

क्या है EPFO 3.0?
EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की नई टेक्नोलॉजी व्यवस्था है। इसका मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को बैंकिंग सिस्टम की तरह तेज और आसान बनाना है। इसके तहत पेपरवर्क कम होगा, क्लेम जल्दी सेटल होंगे और कर्मचारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO 3.0 को फरवरी 2027 में होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की अगली बैठक के आसपास शुरू किया जा सकता है। इसमें तुरंत निकासी, कई भाषाओं में सेवाएं और सैलरी से जुड़े PF योगदान की बेहतर व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।