मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 22 मिनट पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 22 मिनट पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 35 मिनट पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 50 मिनट पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 50 मिनट पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 1 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 1 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 2 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 2 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 3 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 3 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल

हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल

नई दिल्ली

 भारत और आसपास के इलाके में तबाही की आहट सुनाई दे रही है. आसमान में अभी से ही आफत मंडराने लगी है. अबकी सर्दी भयंकर सितम ढाने वाली हो सकती है. सर्दी तो सितम ढाहेगी ही, मगर अबकी अलनीनो तबाही मचा सकता है. जी हां, सर्दियों में मौसम इस बार हिमालयी क्षेत्रों में बड़ी मुसीबत बन सकता है. मजबूत अलनीनो या एल-नीनो के चलते सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. इससे बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. नेपाल से लेकर उत्तर भारत तक मौसम का यह बदलाव नदियों के जलस्तर, खेती, बिजली उत्पादन और पानी की उपलब्धता पर असर डाल सकता है. वहीं, कुछ इलाकों में सूखे के कारण जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ने की चेतावनी दी गई है। 

एक रिपोर्ट की मानें तो अबकी बार एक शक्तिशाली ‘अलनीनो’ (El Nino) के कारण हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इससे सर्दियों के मौसम में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. इसका असर कई देशों तक हो सकता है. इसमें नेपाल-हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक शामिल है। 

अलनीनो के कारण अधिक बारिश, बर्फबारी
इस रिपोर्ट का नाम है ‘हिंदू कुश हिमालय (HKH) विंटर आउटलुक 2026’. इसे काठमांडू स्थित ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट’ (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स’ ने मिलकर तैयार किया है. इस रिपोर्ट में नेपाल, भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सहित कई देशों में अधिक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। 

रिपोर्ट में क्या चेतावनी दी गई?
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश या बर्फबारी के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन हो सकते हैं. वहीं, इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ सकता है और जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। 

यह अनुमान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी संस्था ‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (NOAA) ने एक बहुत शक्तिशाली अल नीनो के सक्रिय होने की जानकारी दी है. संभावना है कि 1950 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से यह अब तक का सबसे शक्तिशाली अल नीनो हो सकता है. इसके चांस लगभग 60 प्रतिशत हैं।