मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 22 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 24 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 24 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 3 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया
व्यापार

जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण

जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण

मुंबई 
मंगलवार को भारतीय बाजार बंद है. इस बीच अमेरिकी स्टॉक मार्केट समेत दुनिया भर के बाजारों में जश्न का माहौल है, ऐसे में निवेशकों की नजर अब भारतीय बाजार पर टिकी है, बुधवार को भारतीय बाजार में भी जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि सोमवार को भारतीय बाजार में कई दिनों की रैली के बाद तगड़ा करेक्शन आया था। 

दरअसल, सोमवार को अमेरिकी बाजार में नैस्डैक 6.5% और S&P 500 करीब 4.7% उछलकर बंद हुए हैं. इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान Nvidia के शेयर का था. कारोबार के अंत में एनवीडिया का शेयर 31 फीसदी से ज्यादा उछलकर 165.05 डॉलर पर बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो दक्षिण कोरिया के बाजार Kospi में दमदार 6 फीसदी की तेजी देखी गई। 

IT और टेक शेयरों में सबसे ज्यादा जोश

एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग की वापसी से ग्लोबल AI और टेक सेक्टर में जो डर का माहौल था, वह कम हुआ है. इसका सीधा फायदा भारतीय टेक कंपनियों को मिल सकता है, क्योंकि इन कंपनियों का बड़ा कारोबार अमेरिकी बाजार और AI प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। 

इस बीच अमेरिकी बाजार का 'फियर इंडेक्स' (CBOE VIX) भी 9% से ज्यादा गिरा है. इससे विदेशी संस्थागत निवेशकों का मूड सुधर सकता है, जिससे भारतीय बाजार में हालिया गिरावट पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। 

कच्चे तेल में भी भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार के लिए एक और अच्छी खबर ये है कि क्रूड ऑयल (ब्रेंट क्रूड) 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है, कच्चे तेल में गिरावट भारतीय इकोनॉमी के लिए भी फायदेमंद है. साथ ही सोने-चांदी में जो तगड़ी गिरावट देखी जा रही थी, उसपर भी लगाम लगती दिख रही है। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 
बता दें, जेनसन हुआंग की वापसी ने निवेशकों में जोश भर दिया, महज 11 दिन में ही जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी हो गई है. हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को इस्तीफा दिया था. लेकिन अब एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। 

एनवीडिया के शेयरों में तेजी से अमेरिकी शेयर बाजारों का मूड सुधर गया है. टेक इंडेक्स नैस्डैक-100 में करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई. हालांकि इस तेजी के बावजूद एनवीडिया के शेयर एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। 

एनवीडिया के बोर्ड ने सर्वसम्मति से जेनसन हुआंग को फिर कंपनी का अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी. जिसके बाद हुआंग से अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. बोर्ड का कहना है कि वह हुआंग के नेतृत्व को लेकर संतुष्ट है और उन्हें वापस लाने में किसी तरह का राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम नहीं देखता। 

गौरतलब है कि जेनसन के दो महिलाओं से अफेयर्स की खबरें सामने आई थीं. जिसमें एक महिला को चीनी जासूस बताया जा रहा है. इन खुलासों के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा था. हालांकि, चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है।