सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 30 मिनट पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 31 मिनट पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 44 मिनट पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 44 मिनट पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 45 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 53 मिनट पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 1 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 1 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 1 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 1 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 1 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 1 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 2 घंटे पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त
राष्ट्रीय

पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची

पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची

नई दिल्ली

भारत ने एशिया में अपनी ताकत और प्रभाव को एक बार फिर साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की 2026 एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बताया गया है. इसके साथ ही इस इलाके से सबसे पावरफुल लीडर्स की लिस्ट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा स्थान दिया गया है. इस सूची में उनसे आगे केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की बढ़ती ताकत में उसकी कूटनीति यानी दूसरे देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने की भूमिका काफी अहम रही है. कूटनीतिक प्रभाव के मामले में भारत को 70.3 अंक मिले हैं. वहीं क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में प्रधानमंत्री मोदी की स्थिति में भी सुधार हुआ है. पिछले आकलन के मुकाबले वह तीन स्थान ऊपर पहुंचे हैं और दूसरे नंबर पर पहुंच गए. लोवी इंस्टीट्यूट में दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक और एशिया पावर इंडेक्स के प्रोजेक्ट प्रमुख डॉ. हंटर मार्स्टन ने कहा है कि 2018 के बाद पहली बार भारत और चीन की कुल ताकत के बीच का अंतर इतना कम हुआ है। 

2026 की रिपोर्ट में भारत की स्थिति
एशिया पावर इंडेक्स 2026 में कुल 27 देशों और क्षेत्रों का अध्ययन किया गया है. इसके लिए 131 अलग-अलग पैरामीटर्स का इस्तेमाल हुआ. रिपोर्ट में देशों की ताकत को आठ आधारों पर परखा गया, इनमें आर्थिक ताकत, सैन्य क्षमता, देश की मजबूती, कूटनीतिक प्रभाव और दूसरे देशों के साथ आर्थिक संबंध जैसे विषय शामिल हैं. इस सूची में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे और भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 

किन क्षेत्रों में भारत ने किया बेहतर प्रदर्शन?
रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने कई अहम क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत की है. खास तौर पर भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा है. इस श्रेणी में उसे 56.2 अंक मिले हैं। आर्थिक क्षमता के मामले में भी भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है. भारत के रक्षा सहयोग में भी सुधार देखने को मिला है. दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ बढ़ता सैन्य सहयोग और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इसकी बड़ी वजह माना गया है. आर्थिक संबंधों के मामले में भी भारत को फायदा हुआ है. इस श्रेणी में भारत दो स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गया है. हालांकि रिपोर्ट में भारत की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह मजबूत नहीं बताया गया है. आर्थिक क्षमता के मामले में भारत का स्कोर थोड़ा घटकर 26.4 अंक रह गया है। 

भारत और चीन के बीच कम हुआ अंतर
रिपोर्ट की सबसे अहम बात यह है कि भारत और चीन की कुल ताकत के बीच का अंतर 2018 के बाद सबसे कम हो गया है. इससे पता चलता है कि भारत एशिया में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है. कुल मिलाकर 2026 की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट भारत के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव को दिखाती है. आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन कूटनीति, रक्षा सहयोग, व्यापारिक रिश्तों और भविष्य की विकास संभावनाओं के दम पर भारत एशिया की एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।