सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 1 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 1 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 1 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 16 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 16 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 16 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 31 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 31 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 32 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 32 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 2 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 2 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 2 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम
Chhattisgarh

खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ प्रशासन की पहल से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा सुनहरा मंच सुकमा, 23 नवम्बर 2026 बस्तर के दूरस्थ वनांचलों...

खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

प्रशासन की पहल से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा सुनहरा मंच

सुकमा, 23 नवम्बर 2026

बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में अब बदलाव की नई तस्वीर खेल के मैदानों में दिखाई दे रही है। कभी नक्सलवाद के प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले इन क्षेत्रों में आज खेल, उमंग और उत्साह की गूंज सुनाई दे रही है। इसकी जीवंत झलक रविवार को हड़मा स्टेडियम सुकमा में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 के विकासखंड स्तरीय मुकाबलों में देखने को मिली।

‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जनपद अध्यक्ष संतोष इडो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने खेलों के प्रति ग्रामीण अंचलों में बढ़ते विश्वास और सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित किया।

बस्तर ओलंपिक की सबसे खास तस्वीर महिलाओं की भागीदारी रही। दूरस्थ गांवों से महिलाएं अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर खेल मैदान पहुंचीं और लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं मंि हिस्सा लेने की शपथ भी दिलाई गई।

यह आयोजन साबित कर रहा है कि अब बस्तर के गांवों में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सहभागिता और प्रतिभा को पहचान दिलाने का सशक्त जरिया बन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें खिंचवाकर आयोजन की खुशियों में सहभागिता निभाई।

जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर अनुभव को प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों के लिए नाश्ते और पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य जांच शिविर की सुविधा सुनिश्चित की गई है। आकर्षक सेल्फी स्टैंड भी खिलाड़ियों और ग्रामीणों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महिला खिलाड़ियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की इस पहल से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। एसडीएम सूरज कश्यप सहित संबंधित अधिकारी मैदान में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं।

बस्तर ओलंपिक 2026-27 के तहत 20 से 23 नवंबर तक सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके पश्चात 26 एवं 27 नवंबर को हड़मा स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान सुकमा में जिला स्तरीय मुकाबले होंगे। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न खेल विधाओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जोड़ रही है।

बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जिला प्रशासन सुकमा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ दूरस्थ अंचलों में विश्वास, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को भी मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। खेल के मैदानों में उमड़ता जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बस्तर अब अपनी पहचान खेल, प्रतिभा और विकास के दम पर गढ़ रहा है। यह आयोजन न केवल वर्तमान की ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम सूरज कश्यप, जिला खेल अधिकारी कैलाश कश्यप, जनपद सीईओ तरुण बघेल, एपीसी आशीष राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

1,271/2026