सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 1 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 2 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 2 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 16 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 17 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 17 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 31 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 32 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 32 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 32 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 2 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 2 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 2 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम
Chhattisgarh

परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण

रायगढ़, 23 नवम्बर 2026 विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में पांच दिवसीय ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विकासखंड के...

परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। रायगढ़, 23 नवम्बर 2026

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में पांच दिवसीय ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं वाणिज्य विषयों का अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने व्याख्याताओं को ब्लूप्रिंट निर्माण, प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया तथा मूल्यांकन के निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी। पांच दिनों में भारतीय ज्ञान परंपरा, विद्यालयीन संस्कृति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, ब्लूम टैक्सोनॉमी और प्रश्नपत्र निर्माण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में व्याख्याताओं को अपने-अपने विषयों के अनुसार ब्लूप्रिंट तैयार करने और उसके आधार पर मॉडल प्रश्नपत्र बनाने का अभ्यास कराया गया।

इसमें पाठ्यक्रम की विभिन्न इकाइयों का भारांश निर्धारित करने, प्रश्नों के प्रकार, अंकों का विभाजन और कठिनाई स्तर तय करने की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों की ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के मूल्यांकन पर भी जोर दिया गया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार मॉडल प्रश्नपत्रों का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी व्याख्याताओं को अपने विषय का कम से कम एक मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर नरेंद्र प्रधान, अरुण कुमार पटेल, असीमा तिग्गा, ओम प्रकाश शर्मा, गजानंद पटेल, कुलमणि महानंदिया, रीना सिंह, नेहरू निषाद एवं नैमिष पाणिग्राही ने विभिन्न विषयों पर व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप एक्का, शासकीय हाई स्कूल पंचपारा की प्राचार्य चंद्रकांता खरे एवं विद्यालयीन स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा शांतनु गुप्ता, जगदीश पटेल, सालिक राम पटेल, शांति ठाकुर एवं सुभाष साहू ने भी सहयोग किया। स.क्र./155/ सुजीत सिंह