सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अभी-अभी जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब अभी-अभी दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 1 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 32 मिनट पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 56 मिनट पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 1 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 1 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 1 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 1 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 2 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी 2 घंटे पहले धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 2 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 2 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 2 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
राष्ट्रीय

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले 'रणनीतिक इस्तीफों' के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग…

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। अयोग्यता की कार्यवाही से बचने और चुनी हुई सरकारों के अस्तित्व को प्रभावित करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जाने वाले ‘रणनीतिक इस्तीफों’ के कथित दुरुपयोग को रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।

कोर्ट ने सोमवार को दल-बदल विरोधी कानून में व्यापक सुधार की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब तलब किया है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने ए. सेतु की याचिका पर विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय को भी नोटिस जारी किए हैं।

एडवोकेट आर. सतीश कुमार और एडवोकेट जतिन के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि अयोग्यता की कार्यवाही का सामना कर रहे या इसकी आशंका वाले जनप्रतिनिधि (सांसद और विधायक) स्पीकर या सभापति के गुण-दोष के आधार पर निर्णय लेने से पहले ही अक्सर इस्तीफा दे देते हैं।

इससे विधानसभाओं का संख्याबल बदल सकता है, राजनीतिक जोड़-तोड़ को बढ़ावा मिल सकता है और संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून के परिणामों से बचा जा सकता है।

याचिका में निर्देश देने की मांग की गई है कि दसवीं अनुसूची के तहत यदि किसी सदस्य के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही लंबित या संभावित है, तो उसका इस्तीफा स्वतः ही इस कार्यवाही को समाप्त न करे। स्पीकर और सभापति ठोस तथ्यों के आधार पर इस्तीफे की स्वैच्छिकता व वास्तविकता की जांच कर तर्कसंगत आदेश पारित करें और अयोग्यता याचिका पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लें।

इसके अलावा, इस्तीफों व अयोग्यता मामलों का समयबद्ध, तर्कसंगत और पारदर्शी निपटारा करने, स्पीकर-केंद्रित व्यवस्था की संस्थागत समीक्षा करने तथा त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार बनाने के लिए अनुच्छेद 188 के तहत शपथ ग्रहण के बाद केवल सदन के भीतर ही बहुमत परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश देने की गुहार लगाई गई है।