सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन अभी-अभी चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 2 मिनट पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 7 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 8 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 8 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 8 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 8 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 8 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 8 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 8 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 8 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 8 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 8 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 9 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 9 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 9 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 9 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 9 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
राष्ट्रीय

’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश के करीब 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना पिछले एक हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात कहते…

’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश के करीब 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना पिछले एक हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात कहते हुए विपक्ष पर परोक्ष निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता से ग्रस्त कुछ लोगों को यह उपलब्धि इसलिए स्वीकार नहीं हो रही, क्योंकि यह सब मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुआ है।

उन्होंने कहा कि सदियों की गुलामी ने देश को गरीबी में धकेला, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। प्रधानमंत्री ने इसे आजादी के बाद का भी एक बड़ा बदलाव बताया और कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस दौर को देश के स्वर्ण युग के रूप में देखेंगी।

प्रेट्र के अनुसार, गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के प्रयासों से यह बदलाव संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले लोग भी गरीबी के खिलाफ देश की इस लड़ाई को सफल होते देखकर गर्व महसूस करते।

विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई है। इस अवधि में करीब 49.6 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं।

मोदी ने कहा, ‘मुझे पता है कि कई लोग अब भी इसे खुलकर कहने में हिचकिचाते हैं, क्योंकि यह सब भाजपा शासन में हुआ है। उन्हें यह बात पसंद नहीं आती। लेकिन उन्हें पसंद आए या न आए, हमें इस बात की संतुष्टि है कि हमारी कोशिशें रंग लाई हैं।’

आइएएनएस के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की दिवाली उनके लिए खास है, क्योंकि अक्टूबर 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने गुजरात के दीसा में आयोजित गरीब कल्याण मेलों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबी से लोगों को बाहर निकालने की पहल वहीं से आगे बढ़ी।

इन कार्यक्रमों ने जरूरतमंदों में भी यह संकल्प पैदा किया कि उन्हें गरीबी में नहीं रहना है। मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू किए गए इन प्रयासों को केंद्र सरकार में आने के बाद भी आगे बढ़ाया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के बैंक खाते खोलने, महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने और जरूरतमंद परिवारों तक बिजली कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड पहुंचाने जैसी योजनाओं का शुरुआत में मजाक उड़ाया गया और उनकी उपयोगिता पर सवाल उठाए गए।

लेकिन सरकार ने एक के बाद एक योजनाएं लागू कर उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास बैंक खाते नहीं थे, उनमें बड़ी संख्या दलित, आदिवासी, वंचित और गरीब परिवारों की थी। महिलाओं को भी इन योजनाओं से सीधा लाभ मिला।