रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर अभी-अभी पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 49 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 51 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 52 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 52 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 55 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 56 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इस वर्ष अक्टूबर में तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का औसत मूल्य 124.77…

पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इस वर्ष अक्टूबर में तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 60 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का औसत मूल्य 124.77 डॉलर प्रति बैरल रहा है, जो एक साल पहले की तुलना में करीब दोगुना है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। अक्टूबर 2025 में भारत का तेल और गैस का शुद्ध आयात बिल 10 अरब डॉलर था।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने केवल कच्चे तेल के आयात पर 19.5 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह खर्च 10.4 अरब डॉलर था। हालांकि, आयात की मात्रा केवल 11 प्रतिशत बढ़कर 2.33 करोड़ टन हुई।

एलएनजी आयात पर 1.3 अरब डॉलर खर्च हुए, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से 6.3 अरब डॉलर की कमाई हुई। सितंबर में ब्रेंट क्रूड का औसत दाम 116.77 डॉलर और अक्टूबर 2025 में 64.75 डॉलर प्रति बैरल था।

अक्टूबर में भारतीय तेल बास्केट का औसत दाम 119.91 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि एक साल पहले यह 65.08 डॉलर था। अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान शुद्ध आयात बिल बढ़कर 97.7 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 70.3 अरब डॉलर था।

कच्चे तेल का आयात मात्रा के लिहाज से 2.7 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन इस पर 111 अरब डॉलर खर्च हुए। एक साल पहले यह खर्च 72.3 अरब डॉलर था।

पीपीएसी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की खपत 12.3 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान 15.1 प्रतिशत घटी। एक नवंबर को सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 32.6 करोड़ थी, जो एक अप्रैल को 33.4 करोड़ थी।

निजी क्षेत्र द्वारा सीधे एलपीजी आयात में अक्टूबर में 83.8 प्रतिशत और अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 97.3 प्रतिशत की गिरावट आई। सरकारी कंपनियों की पैक्ड घरेलू एलपीजी बिक्री अक्टूबर में 11.8 प्रतिशत घटी, जबकि थोक एलपीजी बिक्री में 49.1 प्रतिशत की गिरावट आई। आटो एलपीजी की बिक्री 23.9 प्रतिशत बढ़ी।

अक्टूबर में डीजल की खपत 12 प्रतिशत बढ़कर 85 लाख टन हो गई। पेट्रोल की खपत 3.5 प्रतिशत और बिटुमेन की खपत 16.5 प्रतिशत बढ़ी।

अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल खपत 2.7 प्रतिशत बढ़कर 2.05 करोड़ टन रही। हालांकि, अप्रैल-अक्टूबर के दौरान यह 3.2 प्रतिशत घटकर 13.42 करोड़ टन रह गई।

पेट्रोलियम उत्पादों का आयात अक्टूबर में 41.2 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष में अब तक 49.3 प्रतिशत घटा। पीपीएसी ने वित्त वर्ष के दौरान आई इस गिरावट की मुख्य वजह एलपीजी, पेट्रोलियम कोक और ईंधन तेल के कम आयात को बताया है।

भारत ने अक्टूबर में 2.41 करोड़ टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया, जो 7.1 प्रतिशत अधिक था। यह करीब 57 लाख बैरल प्रतिदिन के बराबर है। इसमें से 2.2 करोड़ टन आयातित कच्चा तेल था और घरेलू उत्पादन 21 लाख टन रहा।

अक्टूबर में कच्चे तेल की खपत का 88.7 प्रतिशत आयात से पूरा हुआ। घरेलू कच्चे तेल और कंडेनसेट का उत्पादन 23 लाख टन रहा। अक्टूबर में प्राकृतिक गैस के लिए आयात पर निर्भरता 52.8 प्रतिशत थी। पीपीएसी के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में पेट्रोल में एथनाल मिश्रण 20 प्रतिशत रहा।