रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर अभी-अभी पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह अभी-अभी पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 49 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 50 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 51 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 52 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 54 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 55 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। कोई तकनीक पुरानी पड़ गई हो, उसमें कमियां आ गई हों या उससे बेहतर विकल्प बाजार में उपलब्ध हो गए हों, फिर भी लोग उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते।…

पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। कोई तकनीक पुरानी पड़ गई हो, उसमें कमियां आ गई हों या उससे बेहतर विकल्प बाजार में उपलब्ध हो गए हों, फिर भी लोग उसे आसानी से छोड़ नहीं पाते। इसकी वजह सिर्फ उसकी उपयोगिता नहीं, बल्कि समय के साथ उससे जुड़ी आदतें, भावनाएं और निर्भरताएं भी हैं।

गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (जीआइएम) और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आइआइएम), कोझिकोड के नए शोध में यह बात सामने आई है।

इंफार्मेशन सिस्टम्स फ्रंटियर्स में प्रकाशित इस अध्ययन में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, व्यक्तिगत उपयोग के एप और संगठनों में इस्तेमाल होने वाली सूचना प्रणालियों से जुड़े 97 शोधों की समीक्षा की गई।

इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि लोग और संस्थान किसी पुरानी तकनीक को कब और किन परिस्थितियों में छोड़ने का फैसला करते हैं। जीआइएम के सीनियर लेक्चरर स्मित घेलानी के मुताबिक, हममें से कई लोग ऐसे एप का इस्तेमाल करते थे, जो अब हमारे स्मार्टफोन में नहीं हैं।

कुछ की जगह नए विकल्पों ने ले ली, तो कुछ की जरूरत धीरे-धीरे खत्म हो गई। वहीं, कुछ एप ऐसे भी रहे जिन्हें लोगों ने कई बार हटाया और फिर दोबारा इंस्टाल किया।

यही स्थिति संगठनों की भी है, जहां वर्षों से काम आ रहे सिस्टम को बदलने या बंद करने का फैसला करना आसान नहीं होता। घेलानी ने कहा कि किसी तकनीक का मूल्यांकन करते समय आमतौर पर हम यह देखते हैं कि उससे हमें क्या फायदा मिल रहा है।

लेकिन इस बात पर कम ध्यान देते हैं कि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हमारी आदतें, दिनचर्या, रिश्ते और काम करने के तरीके उससे किस तरह जुड़ गए हैं। यही जुड़ाव कई बार उसकी कमियां सामने आने के बाद भी उसे छोड़ना मुश्किल बना देता है।

अध्ययन के अनुसार, किसी तकनीक को छोड़ने के पीछे आमतौर पर कोई एक वजह नहीं होती। इसके बजाय चार प्रमुख कारक मिलकर यह तय करते हैं कि उसका इस्तेमाल जारी रहेगा या बंद हो जाएगा।

इनमें पहला है व्यक्ति, यानी उसकी उम्मीदें, भावनाएं और आदतें। दूसरा है तकनीक, जिसमें उसका प्रदर्शन, डिजाइन और पुराना पड़ना शामिल है।

तीसरा है काम, यानी वह उद्देश्य जिसके लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। चौथा है उससे जुड़ा ढांचा, जिसमें लागत, सामाजिक दबाव और संगठन के नियम शामिल हैं। जब इन चारों के बीच तालमेल बना रहता है, तो लोग तकनीक का इस्तेमाल जारी रखते हैं।

घेलानी ने इंटरनेट मीडिया का उदाहरण देते हुए कहा कि लगातार स्क्रोल करना, बार-बार नोटिफिकेशन आना और पसंद के मुताबिक सुझाव मिलते रहना कई बार लोगों में थकान और मानसिक दबाव पैदा करता है।

उन्हें लगने लगता है कि तकनीक पर उनका नियंत्रण कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में वे अंततः उस प्लेटफार्म का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर सकते हैं।