रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह अभी-अभी पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 49 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 50 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 51 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 52 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 54 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 55 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 2 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय

एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। ऑनलाइन शापिंग के जरिये स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित एंटी ड्रोन गन की बिक्री के प्रयासों ने सबको चौंका दिया है। लिहाजा, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने एयरवन रोबोटिक्स प्राइवेट…

एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। ऑनलाइन शापिंग के जरिये स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित एंटी ड्रोन गन की बिक्री के प्रयासों ने सबको चौंका दिया है। लिहाजा, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने एयरवन रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

कंपनी को ई-कामर्स प्लेटफार्म ‘इंडियामार्ट’ पर ‘एंटी-ड्रोन गन वीकेएसपी03-प्रो’ बिक्री के लिए सूचीबद्ध करने, जरूरी जानकारी नहीं देने और नियामकीय मंजूरियां नहीं लेने का दोषी पाया गया। प्राधिकरण ने कहा कि बंगाल स्थित कंपनी ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया और अनुचित व्यापार व्यवहार किया।

उपभोक्ता मामलों के नियामक सीसीपीए ने आदेश में कहा कि कंपनी ने लागू कानूनी जरूरतों का पालन किए बिना प्रतिबंधित उत्पाद का विज्ञापन और बिक्री की पेशकश कर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया।

नोएडा बेस्ड कंपनी इंडियामार्ट पर एंटी-ड्रोन गन को 8.30 लाख रुपये की कीमत के साथ सूचीबद्ध किया गया था। इसके साथ विस्तृत तकनीकी जानकारी और ‘स्टाक में उपलब्ध’ का टैग भी था, जिससे संभावित खरीदारों को उत्पाद बेचने और उसका विपणन करने का स्पष्ट इरादा जाहिर होता था।

कंपनी को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्रेट्र के अनुसार मार्च 2026 में स्थापित एयरवन रोबोटिक्स का पंजीकृत कार्यालय बंगाल के हावड़ा में है।

कंपनी मशीनरी व उपकरणों के विनिर्माण व थोक कारोबार, इंजीनियरिंग, तकनीकी परामर्श व रडार उपकरण, जीपीएस डिवाइस, पहचान व नेविगेशन उपकरणों के विनिर्माण में लगी है। एयरवन रोबोटिक्स ने दावा किया कि उत्पाद काम नहीं करने वाली प्रतिकृति थी और इसे वास्तविक इस्तेमाल के लिए नहीं बनाया गया था।

हालांकि सीपीए के अनुसार, विज्ञापनदाता अपने विज्ञापनों और उत्पाद की लिस्टिंग में किए दावों और प्रस्तुतियों के लिए जवाबदेह होते हैं।

जरूरी कानूनी मंजूरियां लिए बिना प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक युद्ध उपकरण को सूचीबद्ध करना और जामर व संबंधित दूरसंचार उपकरणों पर कैबिनेट सचिवालय के दिशानिर्देशों के तहत अनिवार्य जानकारी नहीं देना, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापन व अनुचित व्यापार व्यवहार है।

एंटी-ड्रोन गन वायरलेस सिग्नल भेजने या जाम करने वाले उपकरण हैं, जिन्हें लाइसेंस प्राप्त जीपीएस व रेडियो फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम में बाधा डालने के लिए बनाते हैं। ये प्रतिबंधित रेडियो संचार उपकरणों की श्रेणी में आते हैं।