रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 7 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 8 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 30 मिनट पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 39 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 55 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 58 मिनट पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 58 मिनट पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
राष्ट्रीय

देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत

देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत

 नई दिल्ली
 देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई।

राजस्थान के कोटा में जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे ने आर्मी फैमिली के 7 लोगों की जिंदगी छीन ली।

देश में इन बड़े 4 राज्यों में 6 हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की मौत हुई है। कहीं कार और ट्रक की टक्कर तो गई तो ड्राइवर की लापरवाही ने लोगों की जान ले ली।

कोटा में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत
राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं।

इस घटना में तेज रफ्तार 'क्रूजर' गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि देर रात गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को झपकी लगने से ये हादसा हुआ।

जोधपुर में ट्रैवल टेम्पो और कार की टक्कर में 3 की मौत
राजस्थान में ही शनिवार शाम एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं, जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'यह गुजरात का एक ही परिवार है, जो गुजरात से रामदेवरा जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।'

पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान: जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल

कच्छ में आर्मी फैमिली के 7 लोगों की मौत
गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। ये हादसा इतना खतरनाक हुआ कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

जूनागढ़ में पलटी गाड़ी, आग लगने से 3 की मौत
गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराने के बाद पलट गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में आग लगने से तीन लोग की झुलसकर मौत हो गई।

जूनागढ़ में यह हादसा केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कृष्णाबेन नाम की एक महिला को गंभीर हालत में केशोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना में 4 लोगों की मौत
बिहार की राजधानी पटना में आज रविवार सुबह करीब 4 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी सामने आई है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद बराती स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे।

पूरी खबर पढ़ें- पटना में बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी टक्कर, 4 की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

फतेहपुर में बस कंडक्टर और यात्री की मौत
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार तड़के 3 बजे खतरनाक हादसा हुआ। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर चौराहे पर ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे आलू लादे ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। ये बस गाजियाबाद से वाराणसी जा रही थी।

बस में चालक व कंडक्टर समेत 40 लोग सवार थे। इस हादसे में कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं 15 यात्री घायल हैं।