रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 4 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 5 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 6 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 8 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 8 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 9 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 10 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 12 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 38 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
राष्ट्रीय

New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है।…

New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा नियम लाने की तैयारी कर रही है।

इस कड़े नियम के तहत पकड़े जाने पर वाहन मालिक से सामान्य टोल शुल्क का 4 से 8 गुना तक भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

बता दें कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत यह भारी टोल जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत लगने वाले चालान से अलग होगा।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार में 5000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक के चालान का प्रावधान पहले से है, जिसे राज्य परिवहन विभाग वसूलता है।

नया टोल जुर्माना- अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसी एजेंसियों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे नियम तोड़ने वाले वाहनों से 4 से 8 गुना तक बढ़ा हुआ टोल शुल्क सीधे वसूल सकें।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो महीनों में टोल प्लाजा पर एक ऐसा सिस्टम लागू किया जाएगा, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन गाड़ियों की तुरंत पहचान कर लेगा जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है या अंक छिपाए गए हैं।

गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, ताकि गाड़ियां बिना रुके गुजर सकें और टोल अपने आप कट जाए। लेकिन दिल्ली के मुंडका और अन्य टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू होने के तुरंत बाद NHAI ने पाया कि कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट मोड़ देते हैं या उस पर कुछ चिपका देते हैं।

ऐसे में भले ही ऐसा करने वाले वाहन कुल ट्रैफिक का महज 2 से 4 फीसदी ही हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि जब तक 100% गाड़ियों पर साफ दिखने वाली हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस चोरी को पूरी तरह रोकना मुश्किल है।