रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 31 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 46 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 46 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 49 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 51 मिनट पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 53 मिनट पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 3 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
राजनीति

विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज

विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज

नई दिल्ली
महाराष्ट्र की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले विदर्भ क्षेत्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने विस्तार की योजना बनाई है। इसकी पहल भी तेज कर दी है। उनकी इस कोशिश ने सत्तारूढ़ महायुति के भीतर दरार पैदा कर दी है। आपको बता दें कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए शिवसेना ने नवंबर महीने में संजय निरुपम के नेतृत्व में नागपुर की छह विधानसभा सीटों के लिए छह अलग-अलग शहर प्रमुख नियुक्त किए।

इससे पहले अप्रैल में पूर्व मंत्री और प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू का शिवसेना में शामिल होना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना गया। किसानों के मुद्दों पर राजनीति करने वाले कडू की अमरावती क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी नवंबर में विदर्भ का दौरा किया, जबकि विधायक उदय सामंत और योगेश कदम जैसे वरिष्ठ नेता नागपुर, अमरावती और गढ़चिरौली में लगातार बैठकें कर रहे हैं। दक्षिण नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा, एनसीपी और आम आदमी पार्टी से जुड़े करीब 250 कार्यकर्ताओं के शिवसेना में शामिल होने का दावा किया गया है।
भाजपा में पहले से जमे-जमाए नेता

शिवसेना नेताओं के अनुसार, विदर्भ में भाजपा का संगठन पहले से की काफी बड़ा और मजबूत है। इसकी वजह से वहां नए और युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के सीमित अवसर मिलते हैं। शिवसेना अभी इस क्षेत्र में अपना ढांचा खड़ा कर रही है, जिससे कार्यकर्ताओं को विधानसभा, जिला और क्षेत्रीय स्तर पर पद पाने की अधिक संभावनाएं दिख रही हैं।

अब समझौता नहीं करेगी शिवसेना
एक वरिष्ठ शिवसेना नेता का मानना है कि पूर्वी विदर्भ में भाजपा की मजबूत स्थिति के कारण गठबंधन के भीतर शिवसेना को कई बार समझौते करने पड़े हैं, लेकिन अब पार्टी इस कमी को दूर करने में जुटी है। शिवसेना की नजर शिवसेना (यूबीटी) के उन नेताओं पर भी है जो हिंदुत्व के मुद्दे पर असंतुष्ट हैं।

शिवसेना के विभाजन से ही विस्तार की शुरुआत
विदर्भ में शिंदे गुट के विस्तार की शुरुआत जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद हुई थी। रामटेक से तत्कालीन सांसद कृपाल तुमाने, बुलढाणा से प्रतापराव जाधव और यवतमाल-वाशिम से भावना गवली ने शिंदे का साथ दिया था। फरवरी 2023 में चुनाव आयोग से आधिकारिक मान्यता मिलने के बाद पार्टी ने नागपुर, अमरावती, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में पदाधिकारी नियुक्त किए।

सियासी पंडितों का मानना है कि इस विस्तार के साथ कई चुनौतियां भी हैं। दूसरे दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षाओं को साधना और प्रमुख सहयोगी भाजपा के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होगा।

2024 के विधानसभा चुनावों में विदर्भ की 62 सीटों में से महायुति ने 48 सीटें जीती थीं, जिनमें अकेले भाजपा के पास 38 सीटें हैं। विपक्षी महा विकास आघाड़ी को 13 सीटें मिली थीं। नागपुर शहर की छह में से चार सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गहरा प्रभाव है। ऐसे में शिवसेना फिलहाल सीधे टकराव के बजाय धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।