रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 31 मिनट पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 46 मिनट पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 46 मिनट पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 49 मिनट पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 51 मिनट पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 53 मिनट पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 1 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 1 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 2 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 2 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 2 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 2 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 3 घंटे पहले भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटाने की कवायद तेज, अरुणाचल में दूसरे दौर की सैन्य वार्ता पूरी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 3 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 3 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया 3 घंटे पहले हाईकोर्ट की जमीन पर ही हो गया अवैध कब्जा, मामले ने जजों को भी चौंकाया नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं 4 घंटे पहले नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा आज, बागडोगरा-भैरहवा एयर रूट पर चर्चा की संभावना नहीं सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 4 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर

ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर

 नई दिल्ली
अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध के बीच ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Starit of Hormuz) को तैरकर पार किया। 56 साल के तैराक ने मुसंदम प्रायद्वीप से केप ऑफ होर्मुज तक कुल करीब 15 किलोमीटर की दूरी तैरकर पार की। युद्ध शुरू होने के बाद इस संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में लंबी दूरी की तैराकी करने वाले वे पहले व्यक्ति माने जा रहे हैं। लुईस प्यू ने केवल स्विमिंग ट्रंक, गॉगल्स और संयुक्त राष्ट्र के लोगो वाली टोपी पहनकर तीन दिनों में कुल साढ़े छह घंटे तक तैराकी की।

लंदन लौटने के बाद उन्होंने बताया कि सोमवार यानी 16 नवंबर को जैसे ही वे पानी में उतरे कि कुछ ही मिनटों बाद दो जोरदार धमाके सुनाई दिए। उन्होंने देखा कि करीब चार किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर पर हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद लड़ाकू विमान वहां से गुजरे, जिसके बाद उनकी टीम को तुरंत उस जगह से हटना पड़ा।

कई बार रुकने के बाद उन्होंने अपनी तैराकी पूरी की। इस दौरान उन्हें एक और जहाज के पास से गुजरना पड़ा जो हमले के बाद आग के गोलों में तब्दील हो गया था। दूसरे दिन बंदरगाह लौटते समय उन्होंने एक गैस वाले जहाज पर हमला होते देखा, जिससे चारों तरफ तीखी गंध फैल गई और जहाज के आसपास का पानी आग की लपटों से घिर गया।

समुद्री जीवों और मूंगा चट्टानों को गंभीर खतरा
प्यू का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आमतौर पर केवल एक व्यस्त समुद्री व्यापार मार्ग के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह दुनिया की अनमोल प्राकृतिक धरोहरों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से दर्जनों क्षतिग्रस्त तेल टैंकरों से हो रहा रिसाव डॉल्फिन, कछुओं, मूंगा चट्टानों और मैंग्रोव वनों को कई वर्षों तक नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब तेल इन इलाकों में फैल जाता है तो उसकी सफाई करना बेहद कठिन हो जाता है। यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी नाव के पीछे डॉल्फिन के बड़े झुंड, कछुए और समुद्री पक्षी भी देखे।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण की जंग
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा युद्ध शुरू किए जाने से पहले दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी होकर से गुजरता था। हाल के हफ्तों में ईरान ने इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए अनधिकृत रास्तों से गुजरने वाले जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं, वहीं कई टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर जल चुके हैं।

पिछले 40 वर्षों से लुईस प्यू अंटार्कटिका से लेकर उत्तरी ध्रुव और लाल सागर तक तैराकी कर समुद्र संरक्षण की आवाज उठाते रहे हैं। खेल के जरिए संवाद बनाने के उनके इस अनूठे तरीके को स्पीडो डिप्लोमेसी भी कहा जाता है। होर्मुज की इस खतरनाक तैराकी के जरिए उन्होंने दुनिया को सीधा संदेश दिया है कि युद्ध रोका जाए, इस समुद्री रास्ते को फिर से खोला जाए और समुद्र में फैले प्रदूषण को साफ किया जाए।