रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 28 मिनट पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 48 मिनट पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 48 मिनट पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 49 मिनट पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 50 मिनट पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 56 मिनट पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 1 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 1 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 2 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 3 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 3 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 3 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 3 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 4 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 4 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 4 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार
राष्ट्रीय

EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना

EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्‍य निधि के तहत सिस्‍टमैटिक विड्रॉल प्‍लान (SWP) सिस्‍टम लागू करने की तैयारी चल रही है. ईपीएफओ ने इसे शामिल करने का ऐलान किया है. इसके आने से रिटायर लोगों को अपनी पूरे PF सेविंग एक बार में निकालने के बजाय हर महीने रेगुलर इनकम या पेंशन की तरह विकल्‍प मिल जाएगा। 

मतलब अगर आपके अकाउंट में 10 लाख रुपये हैं तो उसे सिस्‍टमैटिक तरीके से आप 10-10 हजार रुपये करके हर महीने अपने बैंक अकाउंट में पा सकते हैं. इसके लिए बार-बार क्‍लेम करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ SWP सिस्‍टम को इनेबल करना होगा. हालांकि, अब सिस्‍टम से एक सवाल और भी लोगों के मन में घूम रहा है कि क्‍या PF वाले SWP पर टैक्‍स भी लागू होगा? आइए समझते हैं…  

क्या EPF विड्रॉल अभी टैक्स-फ्री है?
मौजूदा इनकम टैक्स नियमों के तहत, अगर किसी कर्मचारी ने कम से कम पांच साल की लगातार सर्विस पूरी कर ली है, तो किसी मान्यता प्राप्त प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने पर आम तौर पर छूट मिलती है. यह छूट कुछ खास हालात में भी लागू हो सकती है, जिसमें खराब सेहत, कंपनी का बंद होना या कर्मचारी के कंट्रोल से बाहर के दूसरे कारणों से नौकरी से निकालना शामिल है। 

पिछले एम्प्लॉयर के साथ सर्विस को पांच साल की जरूरत में गिना जा सकता है, जब प्रोविडेंट फंड बैलेंस सही तरीके से ट्रांसफर किया जाता है. हालांकि, पांच साल पूरे होने से पहले पैसे निकालने पर, हालात और लागू छूट के आधार पर टैक्स लग सकता है। 

किस सिचुएशन में लग सकता है टैक्‍स? 

    लगातार पांच साल की नौकरी के बाद पैसे निकालने पर आमतौर पर टैक्‍स नहीं लगता है. 
    अगर पांच साल की नौकरी पूरा करने से पहले निकासी करते हैं तो टैक्‍स लग सकता है. 
    एम्‍प्‍लॉयर के बीच ईपीएफ बैलेंस ट्रांसफर करने की स्थिति में भी 5 साल नौकरी वाला नियम लागू होगा. 
    बिमारी के कारण या नौकरी जाने पर पीएफ निकाला जाता है तो टैक्‍स नहीं लगेगा. 
    लिमिट से ज्‍यादा पीएफ कटौती पर मिले ब्‍याज पर टैक्‍स का नियम लागू हो सकता है. 
    रिटायरमेंट के बाद EPF विड्रॉल पर आमतौर पर टैक्‍स से छूट मिलती है. 

SWP पर लगेगा टैक्‍स? 
अभी तक इसे लेकर सरकार या बोर्ड की ओर से कोई स्‍पष्‍टता नहीं दी गई है, लेकिन कुछ एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इसे लेकर छूट मिल सकती है, क्‍योंकि यह रिटायरमेंट पर एक पेंशन की तरह ही रेगुलर इनकम प्रोवाइडर की तरह काम करेगा. ताकि उनके बुढ़ापे के समय में भी हर महीने पैसों की कमी महसूस ना हो. हालांकि, जबतक सरकार की ओर से पूरी गाइडलाइन नहीं जारी हो जाती है, तबतक इसे टैक्‍स फ्री मानना गलत होगा। 

बाकी बचे हुए पैसों पर ब्‍याज मिलता रहेगा? 
मौजूदा नियमों के तहत, EPF अकाउंट में जमा ब्याज पर अकाउंट के स्टेटस और उससे जुड़े नियमों के आधार पर अलग-अलग टैक्स लग सकते हैं. मौजूदा नियमों के तहत, तय सालाना लिमिट से ज़्यादा एम्प्लॉई कंट्रीब्यूशन पर मिलने वाला इंटरेस्ट भी टैक्सेबल हो सकता है। 

5 साल का नियम क्‍या है? 
EPF विड्रॉल पर मिलने वाली टैक्स छूट तय करने के लिए पांच साल की लगातार सर्विस जरूरी है. समय-समय पर पेमेंट शुरू करने से यह कंडीशन अपने आप खत्म नहीं हो जाती है. इसलिए, कम क्वालिफाइंग सर्विस पीरियड वाले मेंबर्स को लंबी नौकरी के बाद रिटायर होने वालों से अलग टैक्स नतीजों का सामना करना पड़ सकता है।