शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 4 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 44 मिनट पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 1 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क
राष्ट्रीय

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच दिल्ली में एक ऐसा बयान आया है जिसने सबका ध्यान खींचा है. SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के फेडरल मंत्री मुसद्दिक मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल रिपॉजिटरी प्रस्ताव का समर्थन किया है. इतना ही नहीं उन्होंने SCO के सभी सदस्य देशों को अगले साल पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया है. मलिक ने खास तौर पर सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक शहर मोहनजोदड़ो की यात्रा का निमंत्रण दिया. यह वही पाकिस्तानी मंत्री हैं जो भारत को सिंधु नदी के पानी पर ‘हाथ काटने’ की धमकी देकर चर्चा में आए थे। 

दिल्ली में आयोजित इस मंच पर मुसद्दिक मलिक ने संस्कृति को किसी एक देश की सीमा में बांधकर देखने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि संस्कृति हमेशा सफर करती है. उसे न इमिग्रेशन की जरूरत होती है और न ही पासपोर्ट की. उनके मुताबिक इतिहास में यह बात दर्ज होनी चाहिए कि देशों ने मुश्किल हालात के बावजूद बातचीत का रास्ता चुना. मलिक ने SCO देशों के बीच साझा सांस्कृतिक और संस्थागत ढांचा तैयार करने की बात भी रखी. इसके साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन से ऐतिहासिक धरोहरों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए क्लाइमेट रेजिलिएंट हेरिटेज फ्रेमवर्क बनाने का सुझाव दिया। 

PM मोदी के डिजिटल रिपॉजिटरी प्रस्ताव को मिला पाक मंत्री का समर्थन
फोरम में सबसे अहम बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल रिपॉजिटरी प्रस्ताव को लेकर रही. मुसद्दिक मलिक ने इस पहल का समर्थन किया. डिजिटल रिपॉजिटरी के जरिए सदस्य देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी जानकारी को एक जगह सुरक्षित रखने और उपलब्ध कराने का रास्ता खुल सकता है. इससे अलग-अलग देशों के लोगों को एक-दूसरे के इतिहास और संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा. मलिक का समर्थन ऐसे वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते सामान्य नहीं हैं. दोनों देशों के बीच लंबे समय से बातचीत सीमित रही है. ऐसे में सांस्कृतिक विरासत को साझा मंच पर लाने और डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने की बात को अहम माना जा रहा है. हालांकि यह प्रस्ताव किस रूप में आगे बढ़ेगा और सदस्य देश इस पर क्या फैसला लेंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

‘संस्कृति को न पासपोर्ट चाहिए और न इमिग्रेशन’
मुसद्दिक मलिक ने अपने संबोधन में संस्कृति की सीमाओं से परे पहुंचने की ताकत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संस्कृति हमेशा सफर करती है. उसे न तो इमिग्रेशन की जरूरत होती है और न ही पासपोर्ट की. उन्होंने कहा कि इतिहास को यह याद रखना चाहिए कि हमने बातचीत का रास्ता चुना और एक-दूसरे से संवाद किया। 

उनकी इस बात का सीधा संदेश था कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सांस्कृतिक आदान-प्रदान के रास्ते खुले रहने चाहिए. SCO जैसे संगठन के जरिए सदस्य देश अपनी साझा विरासत को सामने ला सकते हैं. इससे लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और एक-दूसरे की परंपराओं को समझने का मौका मिलेगा। 

साझा विरासत के लिए बनेगा सांस्कृतिक और संस्थागत ढांचा
पाकिस्तानी मंत्री ने SCO देशों के लिए एक साझा सांस्कृतिक और संस्थागत ढांचा तैयार करने का प्रस्ताव भी रखा. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को व्यवस्थित रूप देना है. साझा विरासत से जुड़े दस्तावेजों और ऐतिहासिक जानकारियों को सुरक्षित रखने के साथ उनके प्रचार-प्रसार पर भी काम किया जा सकता है। 

मलिक के मुताबिक सांस्कृतिक सहयोग केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. इसके लिए ऐसी व्यवस्था जरूरी है जो लंबे समय तक काम करे. डिजिटल रिपॉजिटरी का विचार भी इसी दिशा में एक कदम हो सकता है. हालांकि इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए सदस्य देशों के बीच सहमति और आगे की प्रक्रिया जरूरी होगी। 

जलवायु परिवर्तन से विरासत बचाने की भी उठाई बात
मुसद्दिक मलिक ने ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहरों पर जलवायु परिवर्तन के असर का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने क्लाइमेट रेजिलिएंट हेरिटेज फ्रेमवर्क बनाने का सुझाव दिया. इसका मकसद बदलते मौसम और पर्यावरण से पैदा होने वाले खतरों के बीच ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखना है. कई ऐतिहासिक धरोहरें बाढ़, गर्मी और दूसरे पर्यावरणीय बदलावों से प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में मलिक का सुझाव है कि SCO देशों को इस चुनौती से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. साझा विशेषज्ञता और तकनीक के जरिए विरासत को बचाने की कोशिश की जा सकती है। 

अगले साल पाकिस्तान आने का न्योता, मोहनजोदड़ो दिखाने की पेशकश
अपने संबोधन के दौरान मुसद्दिक मलिक ने SCO के सभी सदस्य देशों को अगले साल पाकिस्तान आने का न्योता दिया. उन्होंने खास तौर पर मोहनजोदड़ो की यात्रा का निमंत्रण दिया. मोहनजोदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक है. यह आज के पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है और प्राचीन शहरी सभ्यता की पहचान माना जाता है। 

मलिक का यह न्योता साझा इतिहास और संस्कृति को सामने लाने की उनकी अपील से जुड़ा है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद उन्होंने ऐतिहासिक विरासत को संवाद का माध्यम बनाने की बात कही. अब देखना होगा कि SCO के सदस्य देश इस सांस्कृतिक पहल को आगे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।