शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश अभी-अभी बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान अभी-अभी बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन अभी-अभी समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी अभी-अभी जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह अभी-अभी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 1 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 3 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 3 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 4 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 4 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 5 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन
Chhattisgarh

बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश

22 नवंबर तक भंडारित धान की सतत निगरानी करेंगे केंद्र प्रभारी और समिति कर्मचारी खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए अपर कलेक्टर ने...

बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश

इम्पेक्ट न्यूज। खैरागढ़। 22 नवंबर तक भंडारित धान की सतत निगरानी करेंगे केंद्र प्रभारी और समिति कर्मचारी

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए अपर कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से जारी पत्र के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के खरीदी केंद्रों में एहतियाती व्यवस्था करने को कहा गया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026–27 के तहत जिले में धान खरीदी जारी है। केंद्रों के चबूतरों और फड़ पर रखे धान के बोरों को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल, पन्नी और कैप कवर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि धान का पूरा स्टैक ढका हो और कवर रस्सियों से मजबूती से बंधे हों, ताकि तेज हवा में उनके उड़ने से धान न भीगे।

धान के बोरों को जमीन की नमी और बहते पानी से बचाने के लिए उनके नीचे पर्याप्त डनेज (जमीन से ऊंचा आधार) लगाना अनिवार्य किया गया है। फड़ के चारों ओर नालियों की सफाई कर पानी की निकासी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है, ताकि बारिश का पानी भंडारण स्थल पर जमा न हो। अपर कलेक्टर ने 22 नवंबर तक केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय अथवा उपार्जन केंद्र में उपस्थित रहकर भंडारित धान की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही के कारण धान भीगने या उसे क्षति पहुंचने पर संबंधित समिति प्रबंधक और उपार्जन केंद्र प्रभारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।