गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 2 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 18 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 32 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 47 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 47 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 47 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 1 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 3 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा
राष्ट्रीय

टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

 नई दिल्ली

नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी बात सामने रखी और भारतीय उद्योग जगत को उनकी कमियों के बारे में अवगत कराया, उसे सरकार और कारपोरेट के बीच संवाद के नये मापदंड के तौर पर चिन्हित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों पर सीधे आरोप लगाया कि वो ना तो आत्मनिर्भर भारत के एजेंडे पर चल रहे हैं, ना ही कृषि क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं और ना ही कारपोरेट टैक्स घटाने की सहूलियत का फायदा जनता या देश को दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने भारतीय उद्यमों को घरेलू बाजार केकाम्फोर्ट जोन से बाहर निकल कर देशवासियों को भी ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ की वस्तुएं व सेवाएं देने की उलाहना दी। पीएम मोदी ने आग्रह भी किया कि, “बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुल कर के लिख कर के भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी हैं।”

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत की आर्थिक प्रगति, लगातार सात फीसद से ज्यादा की विकास दर, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, गुड्स निर्यात हर महीने 50 अरब डालर को पार करने जैसी उपलब्धियों से की लेकिन उसके बाद उनकी भाषा तल्ख होती गई और उद्योग जगत को उनकी एक के बाद एक खामियां गिनाई।

सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत योजना का मुद्दा उठाया और कहा कि, “आप सोचिए, 100 साल हो गए, लेकिन 1930 में गांधी आपके यहां आकर के यही कह के गए थे, और आज इतने साल के बाद भी मुझे वही कहना पड़ रहा है, यह आपकी सफलता है कि विफलता है?

मेरी मत मानो, गांधी की तो मानते भाई! वो भी स्वदेशी कह कर के गए, वो भी आत्मनिर्भर भारत की कह कर के गए, और आप 100 साल के हो गए, बात वहीं की वहीं रह गई।”

इस क्रम में उन्होंने फार्मा, लौह-इस्पात जैसे उद्योगों का उदाहरण दिया जहां भारत एक बड़ा निर्यातक व उत्पादक होने के बावजूद बड़ा आयातक भी बना बैठा है। फिर उन्होंने सामने बैठे उद्योगपतियों से पूछा, “आप मुझे बताइए भाई, ऐसा कैसा देश और कैसे मेरे उद्योग जगत के साथी, गेहूं तो एक्सपोर्ट करे और ब्रेड इम्पोर्ट करे! पूछिए अपने आप को।”

इसके बाद मोदी ने कहा कि, “हमारा कारपोरेट जगत कृषि क्षेत्र में निवेश करने से डरता है, भागता है।” जबकि इतना बड़ा देश होने के बावजूद भारत का वैश्विक कृषि व्यापार में सिर्फ दो-ढ़ाई फीसद हिस्सा है।

इसके बाद उन्होंने ईज आफ डूइंग बिजनेस व कारपोरेट टैक्स में कमी के सरकार के फैसले को उठाया और कहा कि, “2014 में बेसिक कारपोरेट टैक्स रेट 30 फीसद होता था। हमने इसे कम करके 22 परसेंट तक पहुंचा दिया है। आज भारत में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई कर नहीं है।

मुझे मालूम है ताली नहीं बजाओगे, अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी भुख इतनी है, कितना ही खिलाओ पेट भरता नहीं है। मैंने तो 12 लाख इनकम टैक्स माफ कर दिया। क्या आपने अपने यहां कर्मचारियों का तनख्वाह बढ़ाया क्या? क्या आपने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई क्या? नहीं! मोदी जी आप करो हम देख लेंगे। ये ऐसे ही चलेगा।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत कई देशों के साथ कारोबारी समझौते कर रहा है लेकिन उद्योग जगत के लोग इसका फायदा उठाने की कोई रणनीति नहीं बना रहे। उनके शब्दों में, “आप कभी फिक्की के लोग बैठ कर के सोचा है क्या?

जब दुनिया की बड़ी-बड़ी इकोनोमी के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है, मतलब कि आपके लिए दरवाज़े खुल चुके हैं। क्या आपने मौका पकड़ने के लिए कुछ प्लान किया है, कि अभी मुझे इसके लिए भी आना पड़ेगा आपके यहां?”