गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव अभी-अभी छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 29 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 29 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 29 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 57 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
Chhattisgarh

तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत

किसान भगतराम राजवाड़े और रवि भूषण ने मोबाइल से घर बैठे काटा टोकन, अब टोकन के लिए नहीं लगाने पड़ते उपार्जन केंद्र के चक्कर केशवपुर-मेंड्राकला धान उपार्जन केंद्र से 6 ग्राम पंचायतों के 452 पंजीकृत...

तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। किसान भगतराम राजवाड़े और रवि भूषण ने मोबाइल से घर बैठे काटा टोकन, अब टोकन के लिए नहीं लगाने पड़ते उपार्जन केंद्र के चक्कर

केशवपुर-मेंड्राकला धान उपार्जन केंद्र से 6 ग्राम पंचायतों के 452 पंजीकृत किसानों को मिल रही सुविधा

खेती-किसानी में किसानों का समय और मेहनत दोनों महत्वपूर्ण हैं। धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाना अब किसानों की मजबूरी नहीं रही। मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा ने किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान बेच रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में देखने को मिल रही यह सुविधा किसानों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।

मोबाइल से टोकन काटने पर समय और आने-जाने की परेशानी से मिली राहत

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत थोर, केशवपुर, मेंड्राकला निवासी किसान भगतराम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने डेढ़ एकड़ में धान की खेती की है। अपनी उपज को बेचने के लिए उन्होंने स्वयं मोबाइल से ऑनलाइन टोकन काटा। उन्होंने कहा कि पहले टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब घर बैठे मोबाइल से ही टोकन काटने की सुविधा मिल रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है और अनावश्यक भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ती।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी हैं और धान खरीदी का कार्य भी सुचारू रूप से हो रहा है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलने तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त होने से खेती-किसानी में सहयोग मिल रहा है। किसान भगतराम राजवाड़े ने धान खरीदी की व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

घर बैठे टोकन से खत्म हुई बार-बार केंद्र आने की परेशानी

इसी तरह ग्राम माझापारा (लोधिमा) निवासी किसान रवि भूषण ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपनी उपज में से 13 क्विंटल 60 किलोग्राम धान रामपुर उपार्जन केंद्र में विक्रय के लिए लाया है। उन्होंने भी मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन टोकन काटा। उन्होंने बताया कि पहले टोकन के लिए बार-बार उपार्जन केंद्र आना पड़ता था। कई बार आने के बाद भी निर्धारित तिथि मिलना मुश्किल होता था, जिससे समय और आने-जाने में परेशानी होती थी। अब घर बैठे मोबाइल से टोकन काटने की सुविधा मिलने से यह समस्या समाप्त हो गई है।

किसान रवि भूषण ने कहा कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से किसानों को काफी आसानी हुई है। अब घर से ही टोकन काटकर निर्धारित तिथि पर धान बेचने आ सकते हैं। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से धान बेचने की प्रक्रिया सरल हुई है और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिली है।

केशवपुर-मेंड्राकला उपार्जन केंद्र से 6 ग्राम पंचायतों के 452 किसानों को सुविधा

केशवपुर-मेंड्राकला धान उपार्जन केंद्र से क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों के कुल 452 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है। इनमें हर्राटिकरा, केशवपुर, थोर, माझापारा, सुंदरपुर और सांडबार ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन गांवों के किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त करने का विकल्प भी मिल रहा है। इससे किसानों को टोकन के लिए बार-बार केंद्र आने की जरूरत नहीं पड़ रही है और वे अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर पा रहे हैं।

डिजिटल सुविधा से सुगम हो रही धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सरगुजा जिले के 7 नए सहित कुल 61 धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों को ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छायादार प्रतीक्षालय, बारदाना और धान की सफाई सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डिजिटल तकनीक के उपयोग से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बन रही है।

किसानों के अनुभव बताते हैं कि घर बैठे टोकन की सुविधा से उनका समय बच रहा है और धान विक्रय के लिए बार-बार केंद्र आने की आवश्यकता कम हुई है। तकनीक के इस उपयोग से खेती-किसानी के कार्यों में सुगम हुए हैं और किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है।

क्रमांक-11089/सुनील त्रिपाठी/मेघा