बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 37 मिनट पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 46 मिनट पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 46 मिनट पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 46 मिनट पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 1 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
मनोरंजन

Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

फुलेरा की गलियों में एक बार फिर से रौनक लौटने वाली है. अगर आप भी सचिव जी, प्रधान जी और बनराकस की नोंकझोंक को मिस कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. प्राइम वीडियो ने अपनी सबसे पसंदीदा ग्रामीण कॉमेडी सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है. फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यह नया सीजन इसी साल दिसंबर में दस्तक देने वाला है.

मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ-साथ सीरीज का एक नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें फुलेरा गांव की जानी-पहचानी पृष्ठभूमि के सामने सभी मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं.

पोस्टर शेयर कर दी बड़ी खुशखबरी
प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पंचायत सीजन 5' का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'थोड़ा टकराव होगा और थोड़ा प्यार भी; फुलेरा आपका इंतजार कर रहा होगा. #PanchayatOnPrime, नया सीजन, 3 दिसंबर.'

इस ऐलान के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. नए सीजन में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और अशोक पाठक जैसे दिग्गज कलाकार अपने पुराने और यादगार किरदारों में वापसी कर रहे हैं.

मेकर्स ने पहले दिया था बड़ा झटका
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले ही प्लेटफॉर्म ने एक सस्पेंस भरे पोस्ट के जरिए फैंस को मायूस कर दिया था. उस पोस्ट में यह हिंट दिया गया था कि यह सीजन 2026 में रिलीज नहीं हो पाएगा. उस पोस्ट में 'बनराकस' यानी भूषण शर्मा का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार की तस्वीर शेयर की गई थी. तस्वीर के साथ मेकर्स ने लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए खेद है कि पंचायत का अगला सीजन कैद है और यह इस साल रिलीज नहीं होगा. हालांकि, अब 3 दिसंबर की तारीख का ऐलान कर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दे दिया है.

सीजन 5 में क्या होगा खास?
चौथे सीजन के अंत में फुलेरा की राजनीति पूरी तरह से पलट गई थी. चुनाव में रघुबीर यादव (प्रधान जी) और नीना गुप्ता (मंजू देवी) को हार का सामना करना पड़ा था और उनकी कुर्सी चली गई थी. उनकी जगह सुनीता राजवार के किरदार 'क्रांति देवी' गांव की नई प्रधान बन गईं, जिन्हें उनके पति बनराकस का पूरा साथ मिला.

अब पांचवें सीजन की कहानी इसी सत्ता परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमेगी. नए और बदले की भावना रखने वाले नेतृत्व के नीचे सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के लिए काम करना बेहद मुश्किल होने वाला है. एक तरफ चुनाव के नतीजों के बाद प्रधान जी की बदली हुई जिंदगी दिखेगी, तो दूसरी तरफ अभिषेक गांव के अधूरे कामों को निपटाकर अपने MBA के सपने को पूरा करने की तैयारी करेंगे.

'पंचायत' का अब तक का शानदार सफर
साल 2020 में शुरू हुई इस सीरीज ने सादगी और देसी अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. 'पंचायत' का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को फुलेरा और उसके प्यारे किरदारों से रूबरू कराया. इसके बाद दूसरा सीजन 18 मई 2022 को आया, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. तीसरे सीजन के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा और यह 28 मई 2024 को स्ट्रीम हुआ था. अब चौथे सीजन के बड़े ट्विस्ट के बाद, हर किसी की नजरें 3 दिसंबर पर टिकी हैं.