बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 12 मिनट पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 39 मिनट पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 50 मिनट पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 1 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 1 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 2 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 2 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 12 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 12 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 13 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 13 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 13 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 14 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 14 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 15 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 15 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 15 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 15 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 15 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
राष्ट्रीय

जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये

जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये

भुवनेश्वर

ओडिशा के जीतू मुंडा की जिंदगी में अब खुशियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. कुछ समय पहले तक गरीबी से जूझ रहे जीतू की तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर दिया था. वह अपनी मृत बहन का शव कंधे पर लेकर बैंक पहुंच गए थे, ताकि उसके खाते में जमा पैसे निकाल सकें. इस घटना ने बैंकिंग व्यवस्था और गरीबों की मुश्किलों को लेकर देशभर में चर्चा छेड़ दी थी. लेकिन अब उसी जीतू मुंडा की जिंदगी एक नया मोड़ ले चुकी है. कुछ लोगों और संस्थाओं की मदद से उनके बैंक खाते में करीब 20 लाख रुपये जमा हुए हैं. आर्थिक मदद मिलने के बाद अब जीतू अपना पक्का घर बनवा रहे हैं। 

बहन का शव कंधे पर लेकर बैंक पहुंचे थे जीतू
जीतू मुंडा ओडिशा के क्योंझर जिले के पटना ब्लॉक के दियानाली गांव के रहने वाले हैं. बहन की मौत के बाद उनके खाते में जमा पैसे निकालने के लिए जीतू को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इसी परेशानी के बीच वह अपनी बहन का शव कंधे पर लेकर बैंक पहुंच गए थे, ताकि साबित कर सकें कि बहन की मौत हो चुकी है. उनकी यह तस्वीर सामने आने के बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी। 

एक तरफ बहन को खोने का दुख था, तो दूसरी तरफ आर्थिक तंगी और बैंक से पैसे निकालने की जद्दोजहद. जीतू की बेबसी ने देशभर के लोगों का ध्यान खींचा था. इसके बाद अलग-अलग लोगों, संगठनों और संस्थाओं ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। 

लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ, खाते में आए करीब 20 लाख
जिस जीतू की जिंदगी कभी आर्थिक तंगी में गुजर रही थी, अब उनके बैंक खाते में करीब 20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं. यह रकम अलग-अलग लोगों, संगठनों और संस्थाओं की ओर से दिए गए योगदान से मिली है. इस आर्थिक मदद ने जीतू को अपनी जिंदगी नए सिरे से संवारने का मौका दिया है। 

अब वह अपनी बहन के घर में रहने के बजाय अपने लिए एक स्थायी मकान बनवा रहे हैं. उनके घर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. छत की ढलाई और प्लास्टर का काम पूरा हो चुका है. अब केवल फर्श का काम बाकी है। 

घर बनाने में 5 लाख रुपये खर्च
जीतू मुंडा के नए पक्के मकान के निर्माण पर अब तक करीब 5 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. घर को पूरी तरह तैयार करने के लिए लगभग 5 लाख रुपये और खर्च होने का अनुमान है. फर्श का काम पूरा होने के बाद उनका नया घर रहने के लिए तैयार हो जाएगा। 

कभी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करने वाले जीतू के लिए यह मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं, बल्कि मुश्किल दौर के बाद मिली नई शुरुआत का प्रतीक है. बहन की मौत के बाद सामने आई उनकी बेबसी ने देशभर के लोगों को भावुक कर दिया था. अब उन्हीं लोगों की मदद से जीतू अपने सिर पर एक पक्की छत बनाने का सपना पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं।