बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 12 मिनट पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 39 मिनट पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 50 मिनट पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 1 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 1 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 2 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 2 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 12 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 12 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 13 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 13 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 13 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 14 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 14 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 15 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 15 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 15 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 15 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 15 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
खेल

Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

दोहा 

अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़े मिशन के लिए तैयार हैं. 15 साल का यह किशोर बल्लेबाज ACC मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत ए की ओर से खेलता नजर आएगा. खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में वैभव के साथ अभिषेक शर्मा भी होंगे. यानी दो ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज, जिनकी पहचान विस्फोटक बल्लेबाजी और लंबे छक्के लगाने के लिए है। 

दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम वहां पहुंच चुकी है. टीम इंडिया ने दिल्ली से दोहा तक के सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. इसके साथ लिखा, 'न्यू चैलेंज, सेम एक्साइटमेंट' यानी नई चुनौती, वही रोमांच. अब वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के सामने अपने बल्ले का दम दिखाने की चुनौती है। 

वैभव-अभिषेक की जोड़ी पर रहेंगी नजरें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का साथ होना खास आकर्षण है. दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाते हैं. अभिषेक के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का अनुभव है, जबकि वैभव ने बेहद कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। 

आईपीएल 2026 में वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और ऑरेंज कैप अपने नाम की. उन्होंने इस दौरान 72 छक्के लगाए और 237.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अब दोहा में उनके सामने एक और मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा। 

50-50 ओवरों के इस टूर्नामेंट वैभव और अभिषेक की जोड़ी भारतीय बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण होगी. दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और गेंदबाजों पर शुरुआत से ही हावी होने का माद्दा रखते हैं. अभिषेक का अनुभव और वैभव का बेखौफ अंदाज दोहा में भारत ए के अभियान को खास बना सकता है. दोनों के बल्ले से निकलने वाले बड़े शॉट विरोधी टीमों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 

22 नवंबर को पाकिस्तान से महामुकाबला
इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट फैनन्स की नजरें 22 नवंबर पर रहेंगी. इस दिन भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा. यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। 

भारत ए को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान ए के अलावा नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें भी हैं. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान और 24 नवंबर को यूएई से भिड़ेगी। 

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के लिए पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला टूर्नामेंट का खास आकर्षण होगा. दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर इस मैच में भी खास नजरें रहेंगी। 

तिलक वर्मा कप्तान, रिंकू सिंह उपकप्तान
भारत ए की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे. टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेढगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान भी शामिल हैं। 

इस टीम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों का भी अच्छा मिश्रण है. प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। 

29 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल
ACC मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें हैं. ग्रुप बी में भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई शामिल हैं। 

ग्रुप चरण के मुकाबले 19 से 24 नवंबर तक खेले जाएंगे. इसके बाद 26 नवंबर को पहला सेमीफाइनल और 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल होगा. टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा. सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।