बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 39 मिनट पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 56 मिनट पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 1 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 1 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 11 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 11 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 12 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 12 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 12 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 13 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 13 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 14 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 14 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 14 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 14 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 14 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 14 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 15 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 15 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 15 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी
राष्ट्रीय

8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा

8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा

नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों का इंतजार है. आयोग के गठन को 1 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नई सैलरी लागू करने को लेकर कोई जानकारी समाने नहीं आई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर नई सैलरी लागू होने में 2027 तक देरी होती है, तो क्या कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा? कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नई सैलरी का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलना चाहिए. हालांकि, सरकार ने अभी तक एरियर को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। 

नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के स्टाफ साइड के सचिव एसजी मिश्रा का कहना है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होने पर भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक नुकसान नहीं होना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि नई सैलरी और पेंशन का लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाना चाहिए. उन्होंने इस तारीख को लेकर पूरा भरोसा जताया है. बता दें कि NC-JCM केंद्र सरकार के नियमित सिविल कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और उनके हितों के लिए सरकार के साथ बातचीत करने वाला प्रमुख अधिकृत संगठन है। 

1 जनवरी 2026 से एरियर की उम्मीद क्यों?

इसका मतलब है कि अगर सरकार नई सैलरी 2027 में लागू करती है, तो जनवरी 2026 से नई और पुरानी सैलरी के बीच का अंतर कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिल सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की नई सैलरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाती है, लेकिन उसे बढ़ी हुई सैलरी 2027 में मिलनी शुरू होती है, तो बीच के महीनों का बकाया एकमुश्त दिया जा सकता है. हालांकि, यह फिलहाल कर्मचारी पक्ष की मांग और उम्मीद है. सरकार की ओर से 1 जनवरी 2026 से एरियर देने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

क्या 7वें वेतन आयोग में भी मिला था एरियर?
पिछले वेतन आयोग का उदाहरण देखें तो कर्मचारियों को एरियर मिला था. 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से प्रभावी की गई थीं. हालांकि, बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान बाद में शुरू हुआ था. ऐसे में कर्मचारियों को करीब 6 महीने का एरियर दिया गया था. इस बार भी कर्मचारी इसी आधार पर उम्मीद कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो उन्हें 1 जनवरी 2026 से बकाया राशि मिल सकती है. हालांकि, एक बात समझना जरूरी है. 7वें वेतन आयोग में एरियर मिलने का मतलब यह नहीं है कि 8वें वेतन आयोग में भी उसी तारीख से एरियर मिलना तय है. इसका अंतिम फैसला केंद्र सरकार ही करेगी। 

कब तक आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
तीन सदस्यीय 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर (IIMB) पुलक घोष और सीनियर आईएएस अफसर पंकज जैन आयोग के दो अन्य सदस्य हैं. 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस टाइमलाइन के हिसाब से मई 2027 तक आयोग की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी. सरकार सिफारिशों को स्वीकार कर सकती है या जरूरत के मुताबिक उनमें बदलाव भी कर सकती है. इसके बाद ही नई सैलरी, पेंशन और भत्तों को लागू करने की तारीख पर अंतिम फैसला होगा. इसलिए अगर रिपोर्ट मई 2027 तक आती है, तो उसके बाद भी सरकार की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने में समय लग सकता है। 

संगठनों की 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग
8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर कई मांगें रखी हैं. इनमें सबसे अहम 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग है. अगर सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये हो सकती है. इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने सालाना इंक्रीमेंट की दर भी मौजूदा 3 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी करने की मांग की है. कर्मचारियों का मानना है कि इससे हर साल उनकी सैलरी में पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी होगी. हालांकि, ये सभी कर्मचारी पक्ष की मांगें हैं. सरकार ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन या सालाना इंक्रीमेंट की नई दर को मंजूरी नहीं दी है। 

सभी कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा एरियर?
फिलहाल एरियर को लेकर कोई पक्का सरकारी आदेश नहीं है. इसका लाभ किसे मिलेगा, कितने महीने का मिलेगा और भुगतान एकमुश्त होगा या किस्तों में, इन सभी बातों पर सरकार का अंतिम फैसला महत्वपूर्ण होगा. अगर सरकार 1 जनवरी 2026 को नई सैलरी और पेंशन की प्रभावी तारीख मानती है और वास्तविक भुगतान बाद में शुरू होता है, तो पात्र कर्मचारियों और पेंशनर्स को बीच की अवधि का एरियर मिल सकता है. लेकिन सरकार कोई दूसरी प्रभावी तारीख भी तय कर सकती है या भुगतान का अलग तरीका अपना सकती है. इसलिए अभी कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद जरूर है, लेकिन इसे पक्का लाभ मानना सही नहीं होगा. अंतिम तस्वीर 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगी।