मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 48 मिनट पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 48 मिनट पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 1 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 1 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 1 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 2 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 2 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 2 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 3 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 3 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 3 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 3 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 3 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 4 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 4 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 5 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 6 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
राष्ट्रीय

ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव

ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव

 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. इनमें इन देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने, समुद्र में सुरक्षा बढ़ाने, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग और जरूरी खनिजों के खनन में साथ काम करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन के बाद विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

पीएम मोदी ने भारत और ASEAN देशों के बीच समुद्री सहयोग के लिए लंबी अवधि की योजना बनाने का प्रस्ताव दिया. इसके तहत समुद्र के रास्ते संपर्क बढ़ाने, वैज्ञानिक शोध, आपदा के समय मदद, कोस्ट गार्ड के बीच सहयोग और समुद्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने जैसे मुद्दों पर काम किया जाएगा. इसमें नाविकों की सुरक्षा भी शामिल है। 

इसके अलावा साइबर अपराध की जांच के लिए संयुक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी जानकारी साझा करने का प्रस्ताव भी दिया गया। 

स्पेस हैकाथॉन और जरूरी खनिजों पर साथ काम करेंगे
प्रधानमंत्री ने भारत और ASEAN देशों के बीच स्पेस हैकाथॉन आयोजित करने का सुझाव दिया. इसके साथ ही खनन और जरूरी खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही. युवाओं को करीब लाने के लिए ASEAN-India Youth Connect पहल शुरू करने का भी प्रस्ताव है. इसके तहत युवा सम्मेलन, युवा सांसदों के बीच बातचीत और स्टार्टअप हैकाथॉन आयोजित किए जाएंगे. स्टार्टअप हैकाथॉन में युवा और नए उद्यमी मिलकर कम समय में किसी समस्या का समाधान या नया बिजनेस आइडिया तैयार करते हैं। 

नालंदा यूनिवर्सिटी में बढ़ेंगी स्कॉलरशिप
पीएम मोदी ने ASEAN देशों के छात्रों के लिए नालंदा यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा 2027 में होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) में ASEAN-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन बनाने का सुझाव दिया. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ASEAN देशों से भारत आने वाले पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। 

ASEAN की एकता का समर्थन करता है भारत
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पीएम मोदी ने ASEAN की एकता और क्षेत्र में उसकी अहम भूमिका के लिए भारत का समर्थन दोहराया. उन्होंने शांतिपूर्ण, खुले और सभी देशों को साथ लेकर चलने वाले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच पर भी जोर दिया. मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और ASEAN देशों के नेताओं ने भारत-ASEAN व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुए काम की समीक्षा की. साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। 

क्या है ASEAN?
ASEAN दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों का एक संगठन है. इसकी शुरुआत 1967 में हुई थी. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच कारोबार, आर्थिक विकास, सुरक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है. इस संगठन में 11 देश शामिल हैं. इनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम हैं. भारत के अलावा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी इसके साझेदार हैं। 

ASEAN देशों के साथ रिश्ते भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा हैं. भारत और ASEAN के बीच बातचीत 1992 में शुरू हुई थी. 1995 में दोनों के बीच पूर्ण बातचीत की साझेदारी बनी और 2002 में इसे शिखर सम्मेलन स्तर तक पहुंचाया गया. साल 2012 में यह रणनीतिक साझेदारी बनी और 2022 में इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिला. फिलहाल फिलीपींस ASEAN का अध्यक्ष है. इसी वजह से इस साल का ASEAN शिखर सम्मेलन और इससे जुड़ी बैठकें मनीला में हो रही हैं।