मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 51 मिनट पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 1 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 1 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 1 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 1 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 2 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 2 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 3 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 4 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर 4 घंटे पहले डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा 4 घंटे पहले ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. 5 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. 5 घंटे पहले अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट 5 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट
राष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय

मुंबई 

पनामा के झंडे वाला एलपीजी टैंकर तारा गैस होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल से हमला हुआ है। इस जहाज पर 24 भारतीय नागरिकों समेत कुल 25 सदस्यीय चालक दल सवार था। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में सभी भारतीय नागरिक और चालक दल के अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही जहाज के मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

होर्मुज स्ट्रेट के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान इस क्षेत्र में कम से कम 4 तेल टैंकरों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। ईरानी नौसेना ने बताया कि होर्मुज के पूर्वी हिस्से में एक और टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग की चपेट में आने के बाद आग की चपेट में आ गया। ईरान ने आरोप लगाया कि यह जहाज प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में चल रहा था और उसके नेविगेशन सिस्टम बंद थे। ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि टैंकर बिना नेविगेशन सिस्टम चालू किए प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था।

ईरान की नेवी ने जारी की चेतावनी
ईरानी नौसेना ने इस घटना के बाद दूसरे जहाजों के संचालकों को भी चेतावनी दी है। उसने कहा कि कोई भी जहाज ईरानी सशस्त्र बलों के साथ तालमेल किए बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्रों में न जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, नेवी ने अपने बयान में कहा कि नियमों के खिलाफ और सशस्त्र बलों के साथ तालमेल किए बिना की गई किसी भी अवैध गतिविधि का नतीजा बारूदी सुरंगों और आग के रूप में सामने आ सकता है। इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में समुद्री जहाजों की आवाजाही को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है। हालांकि, ईरानी नौसेना ने जिस टैंकर के बारूदी सुरंग की चपेट में आने की बात कही, उसकी पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है।

इस बीच, ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन एजेंसी (UKMTO) ने ओमान के खासाब से करीब 7 समुद्री मील दूर एक टैंकर पर हमले की सूचना दी है। एजेंसी के मुताबिक, जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्यों का पता लगा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। हालांकि, हमले में जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इससे पहले शनिवार को भी ईरानी नौसैनिक बलों ने होर्मुज और उसके आसपास तीन तेल टैंकरों के नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद विस्फोट होने और उनमें आग लगने की जानकारी दी थी।