बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 3 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 4 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 4 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 4 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 4 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 5 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 5 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 5 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 5 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 5 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 5 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 5 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 6 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 6 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 7 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 7 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 8 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
राष्ट्रीय

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर पद; कर्नल बनेंगे सीधे मेजर जनरल

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव संभव, खत्म हो सकता है ब्रिगेडियर पद; कर्नल बनेंगे सीधे मेजर जनरल

नई दिल्ली
भारतीय सेना अपने रैंक ढांचे में बड़ा बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ब्रिगेडियर का पद समाप्त करने और कर्नल से सीधे मेजर जनरल पद पर प्रमोशन की व्यवस्था लाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है. यह कदम अधिकारियों के करियर प्रोग्रेस को बेहतर बनाने, सिविल सेवाओं के साथ वेतन और पद के अंतर को कम करने तथा रैंक संरचना को सरल बनाने के लिए उठाया जा रहा है। 

सेना का मौजूदा रैंक ढांचा पिरामिड के आकार का है. लेफ्टिनेंट कर्नल और उससे नीचे के पदों पर अधिकारियों की संख्या बहुत अधिक है, जबकि ऊपरी पद सीमित हैं. इससे प्रमोशन में देरी होती है. सेना के अधिकारी मेजर जनरल के वेतन स्तर तक पहुंचने में औसतन 32-33 साल लगा देते हैं, जबकि आईएएस, आईपीएस और वन सेवा के अधिकारी समान स्तर पर 16-18 साल में पहुंच जाते हैं. इस असमानता को दूर करने के लिए यह प्रस्ताव लाया गया है। 

2018 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के समय भी कैडर अध्ययन में ब्रिगेडियर पद खत्म करने की संभावना पर चर्चा हुई थी, लेकिन तब इसे लागू नहीं किया गया. अब सेना इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से रक्षा मंत्रालय के माध्यम से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को भेजने की तैयारी में है. सिफारिशें जल्द अंतिम रूप ले सकती हैं. इस महीने या अगले महीने तक भेजी जा सकती हैं। 

कैसे बदलेगा कमांड ढांचा
प्रस्ताव के अनुसार मेजर जनरल ही ब्रिगेड का कमांड संभालेंगे, जो अभी ब्रिगेडियर करते हैं. साथ ही वे डिवीजन स्तर की जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे. नियमित अधिकारियों के लिए मेजर जनरल न्यूनतम रिटायरमेंट रैंक बन सकता है. इससे करियर में स्थिरता बढ़ेगी। 

यह बदलाव भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना पर भी असर डालेगा, जहां कमोडोर और एयर कमोडोर ब्रिगेडियर के समकक्ष पद हैं. सेना इस समय अपने ऑपरेशनल संगठन में भी बड़े बदलाव कर रही है. उसने पहले पांच एकीकृत बैटल ग्रुप (आईबीजी) और एक फायर सपोर्ट ग्रुप सक्रिय कर दिए हैं. प्रत्येक आईबीजी में करीब 5,000 जवान होते हैं, जो ब्रिगेड से बड़ा और डिवीजन से छोटा होता है. इनका कमांड मेजर जनरल के पास ही है. ऐसे में रैंक संरचना में बदलाव कमांड व्यवस्था को और मजबूत बना सकता है। 

फायदे और चुनौतियां
यह प्रस्ताव अधिकारियों के मनोबल को बढ़ा सकता है और प्रतिभा को सेना में बनाए रखने में मदद करेगा. लेकिन इसे लागू करने में कई चुनौतियां भी हैं. मौजूदा ब्रिगेडियर पदों का समायोजन, नौसेना-वायुसेना के साथ तालमेल और कमांड जिम्मेदारियों का बंटवारा सावधानी से करना होगा. अगर यह मंजूर होता है तो सेना की पूरी कमांड और करियर आर्किटेक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। 

कुल मिलाकर यह चर्चा सेना को आधुनिक और कुशल बनाने की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है. आगे की औपचारिक सिफारिश और सरकार का फैसला तय करेगा कि यह बदलाव कितनी जल्दी अमल में आता है।