मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 32 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
छत्तीसगढ़

Hemchand Yadav University: दुर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! विवादों में घिरे कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए, डॉ. अनिल पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Hemchand Yadav University: दुर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! विवादों में घिरे कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए, डॉ. अनिल पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुर्ग, 30 सितंबर। Hemchand Yadav University: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विवादों और विभिन्न आरोपों के बीच विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप को उनके पद से हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया है।

भूपेंद्र कुलदीप की जगह शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है।

FIR के बाद बढ़ी थी मुश्किलें

भूपेंद्र कुलदीप के खिलाफ 3 अगस्त 2026 को मोहन नगर थाने में FIR दर्ज हुई थी। यह मामला विश्वविद्यालय की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित तौर पर राशि लिए जाने से जुड़ा बताया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई और जांच की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा कुलसचिव पर शासकीय वाहन के इस्तेमाल और उसकी मरम्मत में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर भी उच्च शिक्षा विभाग ने जुलाई में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में वाहन के निजी उपयोग, मरम्मत प्रक्रिया और बीमा क्लेम सहित कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया था।

पहले वित्तीय अधिकार भी वापस लिए गए थे

FIR के बाद अगस्त में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप के वित्तीय अधिकार वापस लेने का निर्णय लिया था। भुगतान संबंधी दस्तावेजों और बैंकिंग लेन-देन में दूसरे अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की जिम्मेदारी डॉ. नीलू श्रीवास्तव को दी गई थी।

शासन ने आदेश में नहीं बताई वजह

उच्च शिक्षा विभाग के 29 सितंबर के पदस्थापना आदेश में भूपेंद्र कुलदीप को उच्च शिक्षा संचालनालय भेजे जाने की कोई अलग वजह उल्लेखित नहीं है। हालांकि, यह प्रशासनिक बदलाव ऐसे समय हुआ है जब पिछले कुछ महीनों में उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों और FIR को लेकर विश्वविद्यालय में मामला चर्चा में रहा है। आरोपों की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच/कानूनी प्रक्रिया से ही होगी। अब हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव के रूप में डॉ. अनिल कुमार पांडेय प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।