शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 5 मिनट पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 20 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 35 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 50 मिनट पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 1 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 1 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 1 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 1 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 2 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 3 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 3 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 3 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा, टेबल टेनिस में धमाकेदार जीत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा, टेबल टेनिस में धमाकेदार जीत

नई दिल्ली
 भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। हाल ही में महिला एशिया कप के क्रिकेट मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया था। अब ठीक वैसा ही नजारा एशियन गेम्स 2026 के टेबल टेनिस कोर्ट पर भी देखने को मिला है। आइची-नागोया में खेले गए महिला टेबल टेनिस टीम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हराकर अगले दौर का टिकट कटा लिया है। इस पूरे मुकाबले में पाकिस्तानी पैडलर्स भारतीय खिलाड़ियों के सामने बेबस नजर आईं और पूरी टीम का क्लीन स्वीप हो गया।

सुतीर्था मुखर्जी ने दिलाई तूफानी शुरुआत
मुकाबले के पहले मैच से ही भारतीय पैडलर्स ने पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। भारत की अनुभवी खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी ने पहले मैच में पाकिस्तान की अलीना को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। सुतीर्था ने बिना कोई मौका दिए यह मैच 11-3, 11-3, 11-4 से अपने नाम किया और भारत को 1-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

सिंड्रेला दास ने 2-0 से आगे किया भारत
शुरुआती बढ़त मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में उतरीं भारत की युवा खिलाड़ी सिंड्रेला दास। सिंड्रेला ने पाकिस्तान की कुलसूम खान के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सीधे सेटों में 11-6, 11-7, 11-5 से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की वापसी की बची-कुची उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई थीं।

श्रीजा अकुला ने सील की ऐतिहासिक जीत
3-0 से सूपड़ा साफ करने की जिम्मेदारी भारत की स्टार खिलाड़ी श्रीजा अकुला के कंधों पर थी। श्रीजा ने तीसरे मैच में पाकिस्तान की फातिमा खान को संभलने तक का मौका नहीं दिया। महज कुछ ही मिनटों में श्रीजा ने फातिमा को 11-4, 11-4, 11-5 से धूल चटा दी। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से मात देकर एशियन गेम्स के अगले राउंड में धमाकेदार अंदाज में अपनी जगह पक्की कर ली।