बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 12 मिनट पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 12 मिनट पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 12 मिनट पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 48 मिनट पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 52 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 52 मिनट पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 55 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 59 मिनट पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 1 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 2 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 3 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 3 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 3 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 3 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका….
Crime

एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार, कंप्यूटर शिक्षक पर मामला दर्ज

एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार, कंप्यूटर शिक्षक पर मामला दर्ज

सात छात्राओं ने की शिकायत, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान; जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इम्पेक्ट न्यूज़ | बीजापुर।

भोपालपटनम ब्लॉक के रुद्रारम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक स्पर्श का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय की छात्राओं ने कंप्यूटर शिक्षक पर गलत तरीके से छूने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन के समक्ष लिखित शिकायत की है। मामले में पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की सात छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत की है। आरोप है कि पीजीडी कंप्यूटर साइंस शिक्षक छात्राओं को गलत नीयत से छूता था और अलग-अलग मौकों पर उन्हें परेशान करता था।

मामले में 14 वर्षीय एक छात्रा की मां ने 12 सितंबर को भोपालपटनम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या पर छात्रा को गलत नीयत से आपत्तिजनक तरीके से छूने तथा अलग-अलग अवसरों पर छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(i) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री ने दिए गंभीर जांच के निर्देश

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच करने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पांच सदस्यीय जांच टीम गठित

विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। प्राचार्य के अनुसार छात्राओं की शिकायत की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

बताया जा रहा है कि शिकायत सामने आने के बाद संबंधित शिक्षक विद्यालय में अनुपस्थित है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात भी कही है।

विद्यालय में पढ़ते हैं 343 आदिवासी विद्यार्थी

रुद्रारम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में करीब 343 आदिवासी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्राओं से जुड़ा मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी है। पालकों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस जांच और विद्यालय स्तर पर गठित समिति की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।