मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 19 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 31 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 35 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 36 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 49 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़

Jhiram Ghati Case 2026: झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को माना दोषी, 16 सितंबर को सुनाई जाएगी सजा

Jhiram Ghati Case 2026: झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को माना दोषी, 16 सितंबर को सुनाई जाएगी सजा

जगदलपुर, 05 सितंबर। Jhiram Ghati Case 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में शनिवार, 5 सितंबर को जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आरोपियों को 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास से जुड़ी धाराओं में दोषी पाया गया है। अदालत अब 16 सितंबर को दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी।

इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही थी। इनमें से एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। इसके बाद बाकी 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत ने फैसला सुनाया।

10 आरोपी दोषी करार

NIA की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए आरोपियों में ज्योति उर्फ प्रमिला कोड़ियम, बंजामी उर्फ सन्ना, अयाता मरकाम, मुक्का मंडावी, मड़कामी, देवा कवासी, कोसा चैतू उर्फ मुन्ना, कोसा कवासी, महादेव नाग और सुमित्रा शामिल हैं। अदालत ने सभी 10 आरोपियों को मामले में लगाई गई धाराओं के तहत दोषी माना है। अब 16 सितंबर को अदालत द्वारा दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

क्या है झीरम घाटी नक्सली हमला?

यह मामला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हुए उस घातक नक्सली हमले से जुड़ा है, जिसने प्रदेश की राजनीति को झकझोर दिया था। उस समय छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले थे और कांग्रेस की ओर से परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही थी। सुकमा में कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला जगदलपुर की ओर लौट रहा था। काफिले में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। जब काफिला झीरम घाटी पहुंचा, तो नक्सलियों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। पेड़ गिराकर रास्ता बाधित किया गया था। इसके बाद काफिले पर फायरिंग शुरू हुई।

कांग्रेस की पूरी टॉप लीडरशिप थी निशाने पर

हमले के दौरान कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा और कांग्रेस नेता उदय मुदलियार समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मारे गए थे। हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे। झीरम घाटी की यह घटना छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक और नक्सली हमलों में गिनी जाती है।

महेंद्र कर्मा की भी हुई थी हत्या

झीरम घाटी हमले में पूर्व मंत्री और सलवा जुडूम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे महेंद्र कर्मा को भी नक्सलियों ने निशाना बनाया था। लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर रहे कर्मा की हमले के दौरान हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के दौरान नक्सलियों ने काफिले में मौजूद लोगों की पहचान कर उन्हें निशाना बनाया था।

13 साल बाद आया फैसला

25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी हमले के करीब 13 साल बाद इस मामले में अदालत का फैसला आया है। NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद अब सभी की नजरें 16 सितंबर को होने वाली सजा की सुनवाई पर हैं। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की उन घटनाओं में शामिल है, जिसमें एक ही हमले में राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी।