गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 8 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 8 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 8 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 23 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 6 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 6 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
राष्ट्रीय

चीनी-प्याज के बाद अब अंडा महंगा, इथेनॉल से क्या है इसका सीधा कनेक्शन?

नई दिल्ली
इथेनॉल बनाने में मक्का का इस्तेमाल बढ़ने से पोल्ट्री फीड महंगा हुआ है. पिछले एक साल में अंडों की कीमत करीब 35-40 फीसदी बढ़ी है और सर्दियों में डिमांड बढ़ने के साथ कीमतों पर और दबाव की आशंका है। 

रोजमर्रा के खाने-पीने के सामानों पर महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है. चीनी और दूसरी खाद्य वस्तुओं के बाद अंडों की कीमत में भी तेज बढ़ोतरी हुई है. पिछले एक साल में अंडों के दाम करीब 35-40 फीसदी तक बढ़े हैं. नेशनल एग को-ऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के मुताबिक पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले एक अंडे की कीमत करीब 7 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि कई खुदरा बाजारों में ये 8.50 से 9 रुपये तक बिक रहा है. इस तेजी की एक बड़ी वजह पोल्ट्री फीड की बढ़ती लागत है. मुर्गियों के चारे में मक्का प्रमुख कच्चे माल में शामिल है और इसी मक्के की मांग एथेनॉल बनाने के लिए भी तेजी से बढ़ रही है. इससे फीड की लागत पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर अंडों की कीमत पर दिखाई दे रहा है। 

इथेनॉल के लिए बढ़ रही मक्के की मांग!
भारत में पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग बढ़ाने की नीति के तहत एथेनॉल उत्पादन में अनाज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. इसमें मक्का अहम फीडस्टॉक बनकर उभरा है. सरकार ने भी एथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के की उपलब्धता बढ़ाने और इथेनॉल प्लांट के आसपास मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं. ESY 2025-26 में इथेनॉल उत्पादन के लिए करीब 125.78 लाख टन मक्का इस्तेमाल होने का अनुमान है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इथेनॉल सेक्टर में मक्के की मांग किस तेजी से बढ़ी है. हाल के आंकड़ों में मक्का इथेनॉल उत्पादन का सबसे बड़ा फीडस्टॉक भी बनकर सामने आया है। 

आर्थिक सर्वे 2025-26 ने भी इस बदलाव को रेखांकित किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इथेनॉल के लिए मक्के की मांग बढ़ने के साथ इसकी कीमतों और खेती के फैसलों पर असर पड़ा है. FY22 से FY25 के बीच मक्का आधारित इथेनॉल की प्रशासित कीमत में सालाना औसतन 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे किसानों के लिए मक्के की खेती का आकर्षण बढ़ा। 

मक्का महंगा तो पोल्ट्री फीड पर सीधा असर
पोल्ट्री इंडस्ट्री के लिए फीड सबसे बड़ी लागत में शामिल है और मक्का इसका अहम हिस्सा है. मक्का और सोयाबीन जैसे कच्चे माल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर मुर्गियों के चारे की लागत पर पड़ता है. ऐसे में जब मक्के की मांग एथेनॉल और पोल्ट्री दोनों सेक्टर से बढ़ती है, तो कीमतों पर दबाव बनना स्वाभाविक है. पिछले कुछ समय में मक्के की कीमतों में तेजी के पीछे सिर्फ एथेनॉल की मांग ही नहीं है. पोल्ट्री फीड की मांग, मौसम और उत्पादन में बदलाव और दूसरे फीड इनपुट की कीमतें भी इसकी कीमत तय करती हैं. इसलिए अंडों की मौजूदा तेजी को केवल एथेनॉल की वजह से जोड़ना सही नहीं होगा। 

भारत को मक्का आयात भी करना पड़ा
मक्के की घरेलू मांग बढ़ने का असर भारत के आयात पर भी दिखाई दिया है. 2024 में भारत ने करीब 8.9 लाख टन मक्का आयात किया था. म्यांमार और यूक्रेन से बड़ी मात्रा में मक्का भारत आया. 2024-25 के दौरान भी आयात में तेजी देखने को मिली थी. ये बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत पहले मक्के का निर्यात भी करता रहा है. अब घरेलू स्तर पर फीड, इथेनॉल और दूसरे औद्योगिक इस्तेमाल से मांग बढ़ने की वजह से घरेलू सप्लाई पर दबाव बना है. हालांकि, देश में मक्के का उत्पादन भी बढ़ रहा है. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 में भारत का मक्का उत्पादन करीब 4.34 करोड़ टन रहा. सरकार ने इथेनॉल और फीड सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए मक्का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। 

सर्दियों में अंडे की कीमत पर क्यों बढ़ सकता है दबाव?
अंडे की मांग सालभर रहती है, लेकिन सर्दियों में इसकी खपत आम तौर पर बढ़ जाती है. ऐसे में अगर मक्के और पोल्ट्री फीड की लागत ऊंची बनी रहती है, तो बढ़ी हुई मांग के बीच अंडों की कीमत पर और दबाव आ सकता है. हालांकि, कीमत कितनी बढ़ेगी ये केवल मक्के की कीमत पर निर्भर नहीं करेगा. मुर्गियों की उत्पादकता, मौसम, फीड की दूसरी लागत और बाजार में अंडों की सप्लाई भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी. फिलहाल तस्वीर ये है कि इथेनॉल के लिए मक्के की बढ़ती मांग ने पोल्ट्री इंडस्ट्री के लिए एक नई लागत चुनौती जरूर खड़ी की है. पेट्रोल में एथेनॉल की बढ़ती हिस्सेदारी से जहां तेल आयात पर निर्भरता कम करने का फायदा है, वहीं दूसरी तरफ मक्का जैसे कृषि उत्पादों की बढ़ती मांग का असर फीड और अंडों की कीमत पर भी दिखाई दे रहा है।