बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 53 मिनट पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 1 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 1 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 1 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 2 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 2 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 3 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 3 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 3 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 3 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना
छत्तीसगढ़

CG Sub Engineer Recruitmen: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति; 15 दिन में ज्वाइनिंग जरूरी, आदेश List जारी

CG Sub Engineer Recruitmen: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति; 15 दिन में ज्वाइनिंग जरूरी, आदेश List जारी

रायपुर, 24 अगस्त। CG Sub Engineer Recruitmen : छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में लंबे समय से लंबित उप अभियंता भर्ती प्रक्रिया को अब गति मिल गई है। विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दो दिन में नियुक्ति आदेश

रायपुर, 24 अगस्त 2026। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ने 111 चयनित उप अभियंताओं के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरण के कारण नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई थी। 20 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकरण का निराकरण होने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से प्रक्रिया पूरी की और 22 अगस्त को प्रथम चरण की चयन सूची के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

15 दिन में ज्वाइन नहीं किया तो नियुक्ति रद्द

विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में ज्वाइन नहीं करने पर संबंधित अभ्यर्थी की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

अप्रैल 2025 में हुई थी भर्ती परीक्षा

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने अप्रैल 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। भर्ती प्रक्रिया में उप अभियंता सिविल के 118 पद और विद्युत/यांत्रिक के 10 पद शामिल थे। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जुलाई 2025 में मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण और पदस्थापना विकल्प के लिए काउंसलिंग भी कराई गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के कारण नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

जल जीवन मिशन समेत कई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नए इंजीनियरों की ऊर्जा और तकनीकी दक्षता से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। खास तौर पर जल जीवन मिशन और अन्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में इन नियुक्तियों से तेजी आने की उम्मीद है।

ज्वाइनिंग के समय ये दस्तावेज जरूरी

चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना कार्यालय में उपस्थित होते समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सक्षम मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, मूल तकनीकी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची या मूल जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं।

101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता