गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 13 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 13 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 28 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 28 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 28 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 43 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

रायपुर: दंतेवाड़ा जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन और सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण

मुख्य अतिथि का स्वागत कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह ने किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शांति, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नक्सल उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

अनुशासन और गौरव के साथ निकली परेड
समारोह में पुलिस, सुरक्षा बलों, बस्तर फाइटर्स, नगर सेना, स्काउट एवं बैंड दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सुशील नौटियाल ने किया। विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने सधे हुए कदमों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

देशभक्ति से सराबोर रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
शालेय छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल और स्कूल हुए सम्मानित
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों और शैक्षणिक संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया।
मार्च पास्ट (शस्त्रधारी वर्ग) में जिला पुलिस बल (महिला) दंतेवाड़ा को प्रथम, बस्तर फाइटर्स (पुरुष) को द्वितीय और बस्तर फाइटर्स (महिला) को तृतीय स्थान मिला।

शस्त्र रहित मार्च पास्ट वर्ग में शासकीय हाई स्कूल दंतेवाड़ा (स्काउट टोली) प्रथम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर पातररास को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल गीदम-जावंगा और कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली और गायत्री विद्यापीठ दंतेवाड़ा को तृतीय स्थान मिला।

समारोह में विधायक श्री चौतराम अटामी, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जिले में राष्ट्रीय एकता, शांति, विकास और जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया।