गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 16 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 31 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 31 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 46 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 46 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 46 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 1 घंटे पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 3 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 5 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 7 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित
छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

रायपुर: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हरेली तिहार के अवसर पर डोंगरिया के चारागाह स्थल में पौधरोपण कर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार का संदेश दिया। उन्होंने ‘हरित जीपीएम अभियान’ के तहत व्यापक जनभागीदारी से जिले में 3 लाख 36 हजार से अधिक पौधों के रोपण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरेली जैसे प्रकृति और कृषि से जुड़े पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा को नई दिशा देने वाला कदम है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वृक्षारोपण एवं हरेली उत्सव का शुभारंभ पारंपरिक कृषि यंत्र नागर एवं कोपर की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। चारागाह स्थल डोंगरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया के सभागार में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प
हरेली की हरियाली को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना सराहनीय पहल
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की कृषि, प्रकृति और लोकजीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनभागीदारी और जनसहयोग से जिले को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत तैयार करेंगे। उन्होंने हरित जीपीएम अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिलेवासियों को बधाई दी और रोपित पौधों की निरंतर देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
हरेली पर पौधरोपण से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि हरेली तिहार खुशहाली, सुख-समृद्धि और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। इस अवसर पर पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा करना और उनकी सुरक्षा करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
गांव से शहर तक चला हरित जीपीएम अभियान
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि हरित जीपीएम अभियान को जिले के सभी वर्गों की सहभागिता से व्यापक स्वरूप दिया गया है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावास-आश्रमों, स्वास्थ्य केन्द्रों और शासकीय कार्यालय परिसरों सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही गौठानों, चारागाहों, सड़क एवं नदी किनारे, अमृत सरोवरों तथा प्रधानमंत्री आवास परिसरों में भी पौधे रोपे गए। अभियान के तहत जिले में 3 लाख 36 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।
प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से अपील की कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और संवर्धन को भी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज रोपा गया प्रत्येक पौधा आने वाले वर्षों में जिले की हरियाली, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण
हरित जीपीएम अभियान के अंतर्गत विभिन्न वानिकी, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इनमें पाम, अशोक, आम, जामुन, अमरूद, नींबू, मुनगा, गुलाब जामुन, कटहल, हर्रा, बहेरा, करंज, आंवला, महुआ, सीताफल और बांस सहित अनेक प्रजातियां शामिल हैं।
इन पौधों के रोपण से जिले के हरित आवरण में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर फलदार एवं उपयोगी वृक्षों की उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं औषधीय एवं वानिकी प्रजातियां पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
पौधों की सुरक्षा और देखभाल का लिया सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने रोपित पौधों को सुरक्षित रखने, नियमित देखभाल करने और उन्हें जीवित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधरोपण तक सीमित न रखते हुए उसके संरक्षण और संवर्धन को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
हरेली के अवसर पर आयोजित यह आयोजन छत्तीसगढ़ की कृषि एवं लोकपरंपरा और पर्यावरण संरक्षण के बीच मजबूत संबंध को रेखांकित करता है। पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा से शुरू हुआ कार्यक्रम पौधरोपण और उनके संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस तरह हरेली तिहार के माध्यम से ‘हरित जीपीएम’ का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जनपद पंचायत मरवाही की अध्यक्ष श्रीमती जानकी कुशरो, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री निशांत कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।