Friday, January 23, 2026
news update
Big newsDistrict SukmaNaxal

छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों का उत्पात… बस में लगाई आग, पर्चा जारी कर दी चेतावनी…

इंपैक्ट डेस्क. सुकमा।

छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने देर रात उड़ीसा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी किया है।

जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग

सुकमा के अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। धर्माराम कैंप में फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

मिल रही खबरों के अनुसार पामेड़ थानाक्षेत्र के कैंप पर नक्सलियों ने 5-6 BGL दागे है। इस दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

error: Content is protected !!