बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 7 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
Breaking News

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा “नकटी में विधायक कॉलोनी नहीं बनेगी”

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा “नकटी में विधायक कॉलोनी नहीं बनेगी”

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जारी विवाद के बीच हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह ने स्पष्ट किया है कि यहां विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विधायक कॉलोनी बनाए जाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है, वह हाउसिंग बोर्ड के अधीन नहीं, बल्कि राजस्व विभाग की शासकीय भूमि है।

‘हाउसिंग बोर्ड के पास नहीं है विवादित जमीन’
प्रेसवार्ता में अनुराग सिंह ने कहा कि नकटी की विवादित भूमि फिलहाल हाउसिंग बोर्ड को हस्तांतरित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूरी जमीन राजस्व विभाग के अधीन है और उसी के रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। ऐसे में विधायक कॉलोनी बनाए जाने की चर्चा तथ्यहीन है।

2022 से शुरू हुआ अतिक्रमण, बाद में बढ़ा कब्जा
हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार वर्ष 2022 में लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2023-24 के दौरान शेष क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे किए गए। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने 29 हजार वर्गफीट तक शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

‘हाईकोर्ट भी मान चुका है शासकीय भूमि’
अनुराग सिंह ने कहा कि संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय में भी सुनवाई हो चुकी है और हाईकोर्ट ने भी इसे शासकीय भूमि माना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई नियमों और कानून के दायरे में की गई है तथा इसे किसी अन्य रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रेसवार्ता के दौरान अनुराग सिंह ने कांग्रेस पर जनभावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उनका आरोप था कि कांग्रेस प्रदेश में बलौदाबाजार जैसी स्थिति दोहराने की कोशिश कर रही है।

पूर्व सरकार के कार्यकाल का भी किया जिक्र
अनुराग सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में भी छेड़ीखेड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। उस समय करीब 150 कब्जाधारियों को हटाया गया और बाद में 61 विधायकों को जमीन आवंटित की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस दौरान हुए आंदोलन में एक किसान की मौत हुई थी।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच बढ़ी चर्चा
नकटी गांव को लेकर लगातार भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर विपक्ष प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार और हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के अनुसार की गई है। विधायक कॉलोनी को लेकर फैली चर्चाओं के बीच हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष के इस बयान से मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।