बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
Government

घर पर शुद्ध देसी घी बनाने की आसान ट्रिक: बिना मिक्सर सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार

घर पर शुद्ध देसी घी बनाने की आसान ट्रिक: बिना मिक्सर सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार

आजकल बाजार में मिलने वाली किसी भी चीज की शुद्धता पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता है. आए दिन चीनी से लेकर पनीर तक में मिलावट की खबरें आती रहती हैं. इन खबरों में घी का नाम भी शामिल होता है. लोग मार्केट में शुद्ध देसी घी के नाम पर मिलावटी घी 800-1000 रुपये किलो पर बेचते हैं. ऐसे में इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है कि आप जो घी आप इतने पैसे देकर खरीद रहे हैं, वो शुद्ध है भी या नहीं.

इसी वजह से ज्यादातर लोग घर का बना शुद्ध देसी घी खाना पसंद करते हैं. लेकिन मलाई से मक्खन निकालने और मिक्सर साफ करने की झंझट के कारण कई लोग घी निकालने में आलस करते हैं. अक्सर लोग इस काम को टालते रहते हैं. अगर आपको भी घी निकालना बहुत ही झंझटभरा काम लगता है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक आसान ट्रिक बताने वाले हैं, जो घी निकालने में आपके बहुत काम आएगी. इस ट्रिक की मदद से आप बिना मिक्सर और मशीन के सिर्फ 5 मिनट में मक्खन तैयार कर सकते हैं, जिससे आप आसानी से स्वादिष्ट, खुशबूदार और दानेदार देसी घी बना सकते हैं.

कैसी मलाई से निकालें घी?
घर पर स्वादिष्ट और दानेदार घी बनाने के लिए लगभग एक हफ्ते तक जमा की गई मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए. ध्यान रखें अगर घी बनाने के लिए आप बहुत पुरानी मलाई का इस्तेमाल करेंगे तो घी का स्वाद और खुशबू खराब हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि मलाई लंबे समय तक फ्रेश रहे तो जमा करने वाले बर्तन में पहले थोड़ा-सा दही लगा दें. जब भी आप मलाई से घी बनाने वाले हों उससे 1-2 घंटे पहले मलाई को फ्रीजर से निकालकर रूम टेंपरेचर पर रख दें.

बिना मिक्सर के ऐसे निकालें मक्खन
जब मलाई रूम टेंपरेटर पर एकदम नॉर्मल हो जाए, तो उसे एक बड़े बर्तन में डाल लें. अब हैंड व्हिसकर (मथानी) या साफ हाथों की मदद से मलाई को फेंटना शुरू करें. लगातार एक ही डायरेक्शन में मलाई को फेंटते रहें. आप देखेंगे कि करीब 5 मिनट में मलाई से मक्खन अलग होने लगेगा. इसके बाद इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें. ठंडा पानी डालते ही मक्खन और छाछ अलग-अलग हो जाएंगे. अब मक्खन को हाथों से इकट्ठा करके दूसरे बर्तन में निकाल लें. चाहें तो इसे एक बार और ठंडे पानी से धो सकते हैं.

मक्खन अलग हेने के बाद बचा हुआ छाछ फेंकें नहीं. इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पी सकते हैं या फिर कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

मक्खन से बनाएं खुशबूदार देसी घी
मक्खन निकलने के बाद घी बनाने के लिए एक मोटे तले की कढ़ाई में मक्खन डालकर तेज आंच पर पिघला लें. मक्खन पिघलने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें और इसे 8-10 मिनट तक पकाएं. जब घी ऊपर तैरने लगे और पूरी तरह साफ और ट्रांसपेरेंट दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें. थोड़ा ठंडा होने पर इसे छानकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें.

अगर आप चाहते हैं कि घर का घी बाजार जैसा सुनहरा दिखाई दे, तो घी पकाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला दें. इससे घी का रंग और भी सुनहरा हो जाएगा. जब घी तैयार हो जाए तब उसे कांच के एक साफ एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.