गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 3 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 3 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 3 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 3 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 3 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 3 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 3 घंटे पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 3 घंटे पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 3 घंटे पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 3 घंटे पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 3 घंटे पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 3 घंटे पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 3 घंटे पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 3 घंटे पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 3 घंटे पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान, समाधान शिविर में….

रायपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के कृषि मंडी परिसर में आयोजित समाधान शिविर कई लोगों के लिए राहत और खुशियां लेकर आया। जिले के नगरीय क्षेत्र का अंतिम शिविर होने के कारण इसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शिविर में नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी प्रदान किया गया।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से खिल उठी पुनीत राम का चेहरा

शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब दिव्यांग हितग्राही श्री पुनीत राम को जनप्रतिनिधियों के हाथों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जीवन को आसान बनाएगी तथा दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। उनकी मुस्कान ने सुशासन तिहार की संवेदनशील और जनहितैषी सोच को साकार रूप में सामने रखा।

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर कई सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

’“स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक”’

इस अवसर पर शिविर की थीम “स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक” के अनुरूप स्वच्छता एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे के उचित प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

“गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार”

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार” की भावना के अनुरूप आयोजित शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ है तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सहज रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुशासन तिहार 2026: मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

स्वच्छता में जनभागीदारी आवश्यक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनाऊ राम फुलकावरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन गुप्ता, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।