गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 3 घंटे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 3 घंटे पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 3 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 3 घंटे पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 3 घंटे पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 3 घंटे पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 3 घंटे पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 3 घंटे पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 3 घंटे पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 3 घंटे पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 3 घंटे पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 3 घंटे पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 3 घंटे पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 3 घंटे पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 4 घंटे पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 4 घंटे पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बदली छबीला यालम की जिंदगी, सम्मानजनक विवाह के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह….

 रायपुर: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए संबल साबित हो रही है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम परियोजना अंतर्गत ग्राम मेट्टुपल्ली की बेटी छबीला यालम इसका प्रेरक उदाहरण हैं। इस योजना की मदद से उनका विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हुआ और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिला।

आर्थिक चिंता से मिली राहत

छबीला के पिता श्री बाबू यालम और माता श्रीमती सरिता यालम साधारण किसान परिवार से हैं। वे अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन विवाह के बढ़ते खर्च को लेकर चिंतित थे। सीमित आय के कारण विवाह की व्यवस्था करना परिवार के लिए कठिन हो रहा था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी योजना की जानकारी

इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शकुंतला मट्टी ने परिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में बताया। उनके मार्गदर्शन में परिवार ने 25 जनवरी 2026 को आवेदन किया और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की।

सामूहिक विवाह में हुआ गरिमामय आयोजन

योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को बीजापुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में छबीला यालम का विवाह ग्राम मेट्टुपल्ली निवासी श्री पवन वासम के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। समारोह में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा की गईं और वर-वधू सहित उनके परिवारों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

50 हजार रुपये की सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत छबीला को 50 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इसमें 15 हजार रुपये की उपहार सामग्री एवं आयोजन व्यय तथा 35 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की गई। छबीला ने इस सहायता राशि का उपयोग सिलाई मशीन खरीदने में किया और स्वरोजगार शुरू किया। आज वे सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। आवश्यक खर्चों के बाद शेष राशि उन्होंने भविष्य की जरूरतों के लिए बैंक में जमा कर रखी है।

सामाजिक बदलाव की भी मिसाल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सुधार का भी माध्यम बन रही है। सामूहिक विवाह के जरिए अनावश्यक खर्च और दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने में मदद मिल रही है। साथ ही समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।

सपनों को मिले नए पंख

आज छबीला यालम आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। स्वरोजगार के जरिए वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने न केवल उनके परिवार की चिंता दूर की, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से भरा नया भविष्य भी दिया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनकर उनके जीवन में खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही है।