Google Analytics Meta Pixel
Big news

पाकिस्तान में सियासी संकट : इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज… पीएम ने की संसद भंग करने की सिफारिश…

इंपैक्ट डेस्क.

पाक संसद में अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद इमरान खान देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से संसद भंग करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि, मुल्क के खिलाफ इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी। वह साजिश आज फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि, मैं अपनी कौम को कहता हूं कि वह चुनाव की तैयारी करें।

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। वहीं संसद को भी 25 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।