बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 36 मिनट पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 36 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 11 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 11 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 11 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 12 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 12 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 12 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 13 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 13 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 13 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 13 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 14 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 14 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
Government

हाथ-पैर की टैनिंग हटाने के देसी नुस्खे: घर पर पाएं साफ और निखरी त्वचा

हाथ-पैर की टैनिंग हटाने के देसी नुस्खे: घर पर पाएं साफ और निखरी त्वचा

 अक्सर हम अपने चेहरे की खूबसूरती का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन हाथ और पैरों की अनदेखी कर देते हैं. धूप में निकलने और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से हाथ-पैर चेहरे की तुलना में काफी काले दिखने लगते हैं. कई लोग इसे हटाने के लिए बाजार के महंगे स्क्रब और केमिकल वाले लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता. अगर आप भी इस दोहरी रंगत (Uneven Skin Tone) से परेशान हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

क्यों होता है हाथ-पैर का रंग अलग?
हमारी त्वचा में मेलानोसाइट्स (Melanocytes) नाम की कोशिकाएं होती हैं. ये कोशिकाएं मेलानिन नाम का पिगमेंट बनाती हैं जो हमारी त्वचा, बालों और आंखों के रंग के लिए जिम्मेदार होता है. जब सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं तो ये मेलानोसाइट्स को एक्टिव कर देती हैं.

वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो टैनिंग वास्तव में त्वचा की एक रक्षा प्रणाली है. सूर्य की किरणों के संपर्क में आने पर मेलानोसाइट्स अधिक मात्रा में मेलानिन का उत्पादन करने लगते हैं ताकि वह त्वचा की कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान से बचा सके. जब यह मेलानिन त्वचा की ऊपरी परतों में जमा होता है तो त्वचा का रंग गहरा या काला दिखने लगता है, जिसे हम 'टैनिंग' कहते हैं.

इस टेनिंग को हटाने के लिए कुछ देसी नुस्खे काम आ सकते हैं जो अक्सर हमारी दादी-नानी भी अपनाती थीं. उनके अनुसार बाजार के केमिकल वाली प्रोडक्ट से पैसा और त्वचा दोनों खराब होते हैं.

दादी मां का 'मैजिक' नुस्खा
इस समस्या के लिए दादी मां का देसी जुगाड़ सबसे असरदार है. इसे बनाने के लिए आपको बस तीन चीजों की जरूरत है.

    नींबू का रस: यह एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है.
    चीनी: यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड सेल्स को हटाती है.
    नारियल तेल: यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है.

नहाने से पहले नींबू के रस में थोड़ी चीनी और नारियल तेल मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इसे अपने हाथों और पैरों पर अच्छी तरह रगड़ें. 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें.

इस देसी नुस्खे से सिर्फ 10 मिनट में असर दिखाना शुरू हो जाता है. रोजाना इस्तेमाल से जिद्दी कालापन और टैनिंग पूरी तरह खत्म हो जाती है और हाथ-पैर भी चेहरे की तरह चमकने लगते हैं.

ये उपाय भी अपनाएं
दही और बेसन का उबटन: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है. बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है. दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं.

एलोवेरा जेल और शहद: अगर धूप की वजह से त्वचा में जलन या कालापन आ गया है, तो एलोवेरा जेल बेहतरीन है. फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलाएं और हाथों-पैरों पर मसाज करें. यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ रंगत को साफ करने में मदद करता है.