Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newsCG breakingDistrict Raipur

CG : 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रदेशभर के स्वास्थ्य संयोजक और 10 हजार वनकर्मी… स्वास्थ्य केंद्रों में आज से बिगड़ सकती हैं व्यवस्थाएं…

इंपैक्ट डेस्क.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य केंद्रों में आज से व्यवस्थाएं बिगड़ सकती है। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के करीब 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य संयोजकों की मांग मांग है कि उन्हें कोरोना भत्ता दिया जाए, इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इंसेंटिव में बढ़ोतरी और डाटा एंट्री के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग कर रहे हैं।

10 हजार वनकर्मी भी आज से हड़ताल पर

स्वास्थ्य संयोजक के अलावा वनकर्मी भी आज से हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश के लगभग 10 हज़ार वनकर्मी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितता कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसर PCCF से बातचीत में निष्कर्ष नहीं निकलने के बाद आज से हड़ताल करेंगे।