बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 5 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 5 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 6 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 6 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 6 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 6 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 7 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 7 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 7 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 7 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 7 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 8 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 8 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 8 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 9 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 9 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 9 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 10 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 11 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, मिला सब्सिडी का लाभ…..

रायपुर: शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम उपभोक्ता अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं।

इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया और महज एक माह के भीतर उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया। पहले जहां अधिक बिजली खपत के कारण हर माह भारी-भरकम बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें राहत मिली है।

श्री राम नारायण गुप्ता ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसका लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप पैनल लगाना आम नागरिकों के लिए सरल और किफायती हो गया है। सब्सिडी मिलने से प्रारंभिक लागत में काफी कमी आई और उनका निर्णय और भी आसान हो गया।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाए अभी एक ही महीना हुआ है और इस अवधि में बिजली बिल पूरी तरह से शून्य आ गया है। इतना ही नहीं, यह योजना उन्हें केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बना रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विद्युत विभाग के साथ एक एग्रीमेंट किया जाता है, जिसके अनुसार सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली पहले घर की जरूरतों में उपयोग होती है। इसके बाद जो अतिरिक्त बिजली बचती है, वह ग्रिड के माध्यम से विद्युत विभाग को भेज दी जाती है, जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत में उपभोक्ता को किया जाता है।

राम नारायण ने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। सौर ऊर्जा के उपयोग से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी आम नागरिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जनहितकारी बताते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने बिजली बिल को कम करें, बल्कि स्वच्छ और सतत ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।