Google Analytics Meta Pixel
District bilaspursuicide

इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… किराए के मकान में रह रही थी…

इंपैक्ट डेस्क.

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली इलाके में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रही इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऑफिस नहीं आने पर जब कर्मचारियों ने घर जाकर युवती की पतासाजी की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को मौत की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार बिल्हा बरतोरी निवासी प्रियंका कौशिक पिता मालिकराम शहर के कश्यप कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। वहीं शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक प्राइवेट संस्थान में जॉब कर रही थी। इस बीच अचानक क्या हुआ कि युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।