Google Analytics Meta Pixel
Big news

सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बना रूस… ईरान और उत्तर कोरिया भी छूट गए पीछे…

इंपैक्ट डेस्क.

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बन गया है। यहां तक कि, प्रतिबंधों के मामले में रूस ने ईरान व उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,778 नए प्रतिबंधों के साथ कुल 5,530 प्रतिबंध रूस पर अब तक लगाए गए हैं। 

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि, यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए आज दोपहर 12ः30 बजे(भारतीय समयानुसार) से सीजफायर रहेगा। इस दौरान लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा।