Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

CG Crime Breaking : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारv

Getting your Trinity Audio player ready...

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगामा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पति उमाशंकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा.

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने डंडे से गला दबाकर पत्नी शिला की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के गले में चोट के निशान मिले हैं. आरोपी पति उमाशंकर को हिरासत लिया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.