Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newsNational News

JNU : प्रोफेसर शांतिश्री बनीं जेएनयू की नई वाइस चांसलर… होंगी यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति…

इंपैक्ट डेस्क.

देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्ववि्द्यालय (जेएनयू) का नया कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नियुक्त किया गया है। धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी। इनका कार्यकाल पांच साल का होगा। वह इससे पहले वह सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। 

धुलिपुड़ी प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।