रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 31 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 32 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 33 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 34 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 36 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 37 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 59 मिनट पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 2 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 2 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 2 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
राष्ट्रीय

बिहार बंद : छात्रों के आंदोलन को विपक्ष ने लपका… पटना समेत कई शहरों में सड़कों पर आगजनी… दरभंगा में रोकी ट्रेन…

इंपैक्ट डेस्क.

आरआरबी-एनटीपीसी रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बावजूद आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में सुबह से ही जगह-जगह रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। हालांकि, छात्रों के इस आंदोलन को अब विपक्ष ने लपक लिया है। सड़कों से छात्र नदारद हैं तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

पटना में सुबह ही कई सड़कों पर आरजेडी के कार्यकर्ता उतर आए। टायरों को जलाते हुए सड़कों को जाम कर दिया। कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता ने जाम लगा दिया। मोदी-नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। गांधी सेतु पर प्रदर्शन की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रामाशीष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पटना में भिखना पहाड़ी इलाके में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आगजनी की।

दरभंगा में संपर्क क्रांति ट्रेन का रास्ता रोका
दरभंगा में भी जगह-जगह आरजेडी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आईएसए और आरजेडी के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ता ट्रैक पर बैठ गए और दरभंगा संपर्क क्रांति का रास्ता रोक दिया। आरजेडी के कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे। 

वैशाली में भी सड़क जाम
वैशाली में हाईवे पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायरों में आग लगाकर रास्ता रोक दिया। यहां मोदी और नीतीश का पुतला भी फूंका गया। गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।

जहानाबाद में सड़क पर भाकपा माले और महागठबंधन के कार्यकर्ता
जहानाबाद में  बिहार बंद के द्वारा भाकपा माले एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह में ही सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। जहानाबाद के अरवल मोड़ ,काको, मखदुमपुर सहित कई जगहों पर एनएच पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित किया। काको में एनएच 110 पर दुपहिया वाहन को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। हालांकि व्यवसायिक प्रतिष्ठान अभी रोज की तरह खुले हैं। ट्रेन परिचालन सामान्य है । स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

अररिया में राजद कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार बंद का महागठबंधन समेत तमाम विपक्षी  पार्टियों ने समर्थन किया है। शुक्रवार की सुबह से ही महागठबंधन खासकर राजद के कार्यकर्ता  रानीगंज काली मंदिर के समीप बड़े वाहनों को रोक कर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्त्ता रानीगंज बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, रामपुर चौक, आदि जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र और राज्य सरकार छात्र और किसान विरोधी  है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।