Google Analytics Meta Pixel
District Raipur

रायपुर, बिलासपुर और नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को सौगात… MST की सुविधा फिर से मिलेगी, आदेश जारी…

इंपेक्ट डेस्क.

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार से MST की सुविधा फिर से मिलेगी। SECR ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हजारों रेल यात्रियों को MST की सुविधा मिलने लगेगी।

जोन के तीनों रेल मंडल रायपुर,बिलासपुर, औऱ नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी। अनरिजर्व कोच में MST की सुविधा मिलेगी।

बीते 22 महीने से MST की सुविधा बंद थी। IBC24 ने भी MST सुविधा शुरू करने की मांग को लेकर ये खबर प्रमुखता से दिखाई थी।